Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Naatu Naatu के गोल्डन ग्लोब जीतने पर पूजा भट्ट ने RRR का किया बचाव, कहा- दूसरों का सुख बर्दाश्त नहीं

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 08:32 PM (IST)

    Pooja Bhatt Slams Naatu Naatu Trollers पूजा भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब मिलने पर हो रही आलोचना पर जवाब दिया है। पूजा भट्ट की फिल्में किसी जमाने में काफी अच्छा व्यापार करती थी।

    Hero Image
    Pooja Bhatt Slams Naatu Naatu Trollers: पूजा भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pooja Bhatt Slams Naatu Naatu Trollers: फिल्म एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक सलाह दी है। उन्होंने फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गाने के गोल्डन ग्लोब जीतने पर हो रही ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक कोट लिखा है। इसमें जानकारी दी गई है कि कुछ लोग दूसरों की खुशियां बर्दाश्त नहीं कर पाते। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब में इतिहास रचते हुए एक पुरस्कार जीता है

    गौरतलब है कि भारतीय फिल्म आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब में इतिहास रचते हुए एक पुरस्कार जीता है। बुधवार को गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 संपन्न हुए है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री अवार्ड पाकर काफी खुश थी। हालांकि, कुछ लोग इसे लेकर गाने की आलोचना कर रहे थे। नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया गया है। कई लोग का मानना था कि यह गाना एवरेज था।

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने लेटेस्ट आउटिंग की तस्वीरें की शेयर, नेपाली थाली का स्वाद चखती आई नजर

    पूजा भट्ट गाने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर बोली हैं

    पूजा भट्ट इसे लेकर फिल्म की हो रही ट्रोलिंग पर बोली हैं। उन्होंने एक कोट शेयर करते हुए लोगों को सलाह दी है। खास बात यह है कि पूजा भट्ट ने एमएम कीरावनी के साथ एक प्रोजेक्ट पर भी काम किया था। पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इंसान की फितरत है कि वह अपना दुख झेल लेता है पर दूसरों का सुख बर्दाश्त नहीं कर सकता।' उन्होंने अनिरुद्ध गुहा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। अनिरुद्ध गुहा ने लिखा है, 'हर कोई कह रहा है कि नाटू-नाटू तो बहुत सामान्य है लेकिन आरआरआर भी एवरेज थी। वहीं कई लोगों ने उनके एक्सेंट का भी मजाक उड़ाया है। क्या दुख पाल रहे हो बचपन से कि किसी की खुशी देखी नहीं जाती।'

    यह भी पढ़ें: James Cameron अवतार 2 को अभी ऑनलाइन रिलीज करने के मूड में नहीं, कही ये बात

    नाटू-नाटू फिल्म के गाने को काफी पसंद किया गया था

    नाटू-नाटू फिल्म के गाने को काफी पसंद किया गया था। कई हॉलीवुड के कलाकार भी इस गाने की प्रशंसा कर चुके थे। अब देखते हैं यह गाना ऑस्कर में क्या कमाल दिखाता है। वहीं, इस फिल्म के कलाकार फिल्म का प्रमोशन अभी भी कर रहे है।