Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूजा बेदी ने की गुपचुप सगाई, बेटी की वजह से नहीं कर पा रहीं शादी!

    पूजा ने सगाई की जानकारी एक कॉलम के ज़रिए दी। उन्होंने बताया कि वैलेंटाइन डे पर मानेक ने हवा में कई फुट ऊपर हॉट बैलून में पूजा को प्रपोज़ किया था। मानेक गोवा के रहने वाले हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Thu, 28 Feb 2019 12:36 PM (IST)
    पूजा बेदी ने की गुपचुप सगाई, बेटी की वजह से नहीं कर पा रहीं शादी!

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशलाइट पूजा बेदी दूसरी शादी करने वाली हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर के साथ सगाई कर ली है। हालांकि शादी की डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल पूजा शादी कर सकती हैं। मानेक के साथ पूजा कई साल से रिलेशनशिप में हैं। वो उनके कॉलेज सीनियर हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफ़ी समय बिताया है। पूजा ने 1990 में फ़रहान फ़र्नीचरवाला से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे आलिया और उमर हैं। यह शादी लगभग 10 साल चली थी।  2003 में दोनों का तलाक़ हो गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Fairy tale.... ❤ thats what happens when @farahkhanali and @libasindia @libasreshmariyaz dress us up !!!

    A post shared by Pooja Bedi (@poojabediofficial) on

    पूजा और मानेक की नज़दीक़ियों का अंदाज़ा इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी तस्वीरों से हो जाता है। पूजा ने सगाई की जानकारी एक कॉलम के ज़रिए दी। उन्होंने बताया कि वैलेंटाइन डे पर मानेक ने हवा में कई फुट ऊपर हॉट बैलून में पूजा को प्रपोज़ किया था। मानेक गोवा के रहने वाले हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    True friends are like diamonds – bright, beautiful, valuable, and always in style -Nicole Richie Thank u @farahkhanali for being a diamond ❤ and dressing me up in them as well. Wowwwww!!!❤❤❤

    A post shared by Pooja Bedi (@poojabediofficial) on

     

    पूजा ने जग मूंदड़ा की फ़िल्म विष कन्या से फ़िल्मों में डेब्यू किया था, मगर उनका सबसे यादगार किरदार आमिर ख़ान की फ़िल्म जो जीता वही सिकंदर का है, जो अमीर परिवार की कॉलेज गर्ल का था। पूजा कई पब्लिकेशंस के लिए नियमित कॉलम लिखती रही हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Prince charming .. @maneckofficial

    A post shared by Pooja Bedi (@poojabediofficial) on

    पूजा ने कई रिएलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया है, जिनमें बिग बॉस और ख़तरों के खिलाड़ी शामिल हैं। पूजा अपने बेबाक औक बिंदास एटिट्यूड के लिए जानी जाती हैं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों के लिए मुखर रही हैं। अक्सर वो ऐसे मुद्दों पर भी बोलती हैं, जिन पर बात करने से दूसरे कतराते हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    The joy of being a mother! Happy mothers day!!

    A post shared by Pooja Bedi (@poojabediofficial) on

    अब पूजा की बेटी आलिया बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। नितिन कक्कड़ निर्देशित जवानी जानेमन से आलिया फ़िल्मी पारी शुरू कर रही हैं, जिसमें वो सैफ़ अली ख़ान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। फ़िल्म की कहानी 40 पार कर चुके एक व्यक्ति और उसकी बेटी के संबंधों पर आधारित है। आलिया कथित तौर पर सैफ़ की बेटी का किरदार निभा रही हैं। पूजा शादी की तारीख़ फिक्स करने के लिए आलिया के शूटिंग शेड्यूल का इंतज़ार कर रही हैं।

     

    पूजा, वेटरन एक्टर कबीर बेदी और मशहूर भारतीय क्लासिकल डासर प्रोतिमा की बेटी हैं। कबीर बेदी की शादीशुदा ज़िंदगी भी काफ़ी उतार-चढ़ाव वाली रही है। उन्होंने चार शादियां कीं। कबीर ने आख़िरी शादी अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दुसांज के साथ की थी, जो आफ़ताब शिवदसानी की पत्नी निन दुसांज की बहन हैं।