Ponniyin Selvan 2 सिंगर रक्षिता सुरेश का मलेशिया में हुआ बड़ा कार एक्सीडेंट, शेयर कर दी जानकारी
Ponniyin Selvan 2 Rakshita Suresh Car Accident पोन्नीइन सेल्वन 2 की गायक रक्षिता सुरेश का मलेशिया में एक्सीडेंट हो गया है। वह बाल-बाल बची है। उनके अलावा और भी लोग थे। वे भी सभी सुरक्षित बच गए है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan 2 Rakshita Suresh Car Accident: पोन्नीइन सेल्वन 2 में गाना गाने वाली सिंगर रक्षिता सुरेश का मलेशिया ट्रिप के दौरान बड़ा कार हादसा हो गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। वह फिलहाल मलेशिया में है और यह एक्सीडेंट रविवार को हुआ है। उन्होंने अपने अलावा क्रू की हालत पर भी अपडेट दिया है।
रक्षिता सुरेश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है
रक्षिता सुरेश ने इस बात की जानकारी भी दी कि उनके साथ के को-पैसेंजर और ड्राइवर सुरक्षित हैं और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। रक्षिता सुरेश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने दोनों हाथ जोड़ रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने लिखा है, 'आज हमारा बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। मैं जिस कार में थी, वह डिवाइडर से टकरा गई। मैं मलेशिया एयरपोर्ट से वापस आ रही थी। उस 10 सेकंड में मेरी पूरी जिंदगी मेरी नजरों के सामने आ गई। एयरबैग्स के कारण हम बच गए। अन्यथा चीजें बहुत पूरी हो सकती थी। जो भी हुआ उससे हम डरे हुए हैं और अन्य को-पैसेंजर सुरक्षित हैं। सभी को हल्की चोटें आई हैं। हम बच गए।'
रक्षिता सुरेश ने पोन्नीइन सेल्वन 2 में एक गाना गाया है
रक्षिता सुरेश ने पोन्नीइन सेल्वन 2 में एक गाना गाया है। उन्होंने इसके पहले वर्जन में भी गाया था। रक्षिता सुरेश 2009 में लिटिल स्टार सिंगर रियालिटी शो जीत चुकी है। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके पहले पोन्नीइन सेल्वन के अभिनेता विक्रम को भी गंभीर चोटें आई थी। वह अपनी अगली फिल्म के लिए रिहर्सल कर रहे थे।
पोन्नीइन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर रही है
फिलहाल पोन्नीइन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर रही है। इस फिल्म में अब तक ₹250 करोड़ का व्यवसाय कर लिया है। इस फिल्म को लेकर फैंस में भी काफी उत्साहित है। पोन्नीइन सेल्वन 2 का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन की अहम भूमिका है। पोन्नीइन सेल्वन 2 में और भी कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। सभी को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म एक नावेल पर आधारित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।