Pathaan: बेशरम रंग गाने की शूटिंग के समय सेट पर क्यों मौजूद थे अबराम? शाह रुख खान ने किया खुलासा
पठान लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ तक पहुंचने वाला है। अब यश राज फिल्म्स ने फिल्म के सॉन्ग बेशरम रंग की शूटिंग से जुड़ा एक्सपीरियंस फैंस से शेयर किया है। जिसमें शाहरुख के लाडले अबराम भी नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। शाहरुख खान की फिल्म पठान की कमाई 20 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसके प्रमोशन में भी शाहरुख ने जी जान लगा दी। लगातार किंग खान अपने फैंस से ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग सेशन ऑर्गनाइज कर रहे हैं। आज भी शाहरुख अपने फैंस से जुड़े। इस दौरान यश राज फिल्म्स द्वारा बेशरम रंग की शूटिंग के वीडियो पर उनके फैंस ने शाहरुख से सवाल कर दिया। इस वीडियो में अबराम भी नजर आ रहे हैं। जिसपर शाहरुख ने अबराम को उनका स्टाइलिस्ट बता दिया।
यश राज फिल्म्स ने बेशरम रंग का शूटिंग एक्सपीरियंस किया शेयर
The song which became a vibe! Watch how #BesharamRang was shot and experience the journey of the cast and crew now! Book your tickets now - https://t.co/SD17p6wBSa | https://t.co/VkhFng5XLL
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you, in Hindi, Tamil and Telugu pic.twitter.com/gkaMJQGl9V
— Yash Raj Films (@yrf) February 13, 2023
सेट पर दिखे अबराम
यश राज फिल्म्स के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अबराम दीपिका के साथ नजर आ रहे हैं। अबराम को दीपिका गले लगाए दिख रही हैं। इस दौरान अबराम लॉली पॉप खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख इस लोकेशन के बारे में कहते नजर आ रहे हैं कि ये लोकेशन उनके लिए भी काफी नई थी। वो कई बार स्पेन गए हैं लेकिन ये लोकेशन उन्होंने कभी नहीं देखी थी। वहां चट्टान, पानी सबकुछ दिख रहा था और देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। मैं वहां अपनी फैमिली को भी ले गया था और वो बिल्कुल फैमिली हॉलिडे की तरह लग रहा था।
इस वीडियो में शाहरुख शर्टलेस होकर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में शाहरुख की एंट्री पर कोरियोग्राफर वैभवी बोलती दिख रही हैं कि 'शाहरुख जादुई हैं'।
फैन ने अबराम के सेट पर होने पर किया सवाल
इस क्लिप में अबराम भी दिख रहे हैं। मंगलवार को शाहरुख द्वारा ट्विटर पर ऑर्गेनाइज किए गए आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक फैन ने पूछा, 'फिल्म के सेट पर अबराम क्या कर रहे हैं? क्या वो पठान के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं?'
शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
Ha ha no he is the stylist!!!!! Ha ha https://t.co/4jU3Q9BW79
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 14, 2023
यह भी पढ़ें: Shehzada Box Office: तैयारी 'पठान' की, सिलेबस में आ गयी 'एंट मैन 3'! एडवांस बुकिंग में आगे निकली हॉलीवुड फिल्म
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।