Pathaan: दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने 'बेशरम रंग' गाने पर किया जमकर डांस, लोगों ने कहा- ओरिजनल से बेहतर है
हाल ही में पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में दीपिका का रोल भी काफी जबरदस्त है। वहीं शाह रुख खान एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं और वह दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Song Besharam Rang Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर शाह रुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। इस फिल्म को उस दिन से बायकॉट करने की मांग की जा रही है, जब से इसका 'बेशरम रंग' गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी से लेकर उनके डांस मूव्स को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। लोगों को दीपिका की बिकिनी का रंग बिल्कुल पसंद नहीं आया। गाना सेंसर बोर्ड के पास भी पहुंचा। वहीं, अब एक बार फिर से ये गाना सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में दीपिका जैसी दिखने वाली एक लड़की ने 'बेशरम रंग' गाने पर डांस किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दीपिका की हमशक्ल ने किया 'बेशरम रंग' गाने पर डांस
'बेशरम रंग' गाने के बवाल के बीच ये गाना फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस गाने पर इस बार दीपिका की जगह उनकी हमशक्ल थिरकती नजर आ रही हैं। गाने में दीपिका जैसी दिखने वाली लड़की ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। वहीं, उनके बाल ओपन हैं और वो दीपिका के डांस स्टेप को पूरी तरह से कॉपी करती दिख रही है।
khaate pite ghar ki deepika pic.twitter.com/scfwe6JxLx
— Dr Gill (@ikpsgill1) January 11, 2023
लोगों ने बताया दीपिका से बेहतर
इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स ने लिखा, 'दीपिका की आधार कार्ड कॉपी।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'ये ओरिजनल से बेहतर है।' एक ने कहा, 'खाते पीते घर की दीपिका।' इस तरह के कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहा है। अब तक इस वीडियो को काफी बार न सिर्फ देखा जा रहा है, बल्कि फैंस इसे रीट्वीट भी कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।