विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan: शाह रुख के बारे में कुछ नहीं जानती थीं 'पठान' की यह एक्ट्रेस, किया खुलासा जब पता चला तब...

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 27 Jan 2023 09:06 PM (IST)

Pathaan पठान फिल्म पूरी दुनिया में तहलका मचा रही है। यह हिंदी की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने ...और पढ़ें

File Photo of Shah Rukh Khan from Pathaan
File Photo of Shah Rukh Khan from Pathaan

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan: शाह रुख फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाते हैं। उनके स्टारडम सिर्फ भारत देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। बच्चा-बच्चा तक जानता है कि शाह रुख खान कौन है। लेकिन उनके साथ फिल्म पठान में काम करने वाली एक एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो शाह रुख को इस फिल्म से पहले नहीं जानती थीं। वह भी तब जब वह खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

शाह रुख खान की फिल्म पठान को रिलीज हुए दो दिन बीत चुके हैं। दो दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ के पार का आंकड़ा कर लिया है। हर ओर इस फिल्म की तारीफ हो रही है। इस बीच इसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं एक्ट्रेस रैशेल एना मुलिस ने किंग खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

दीपिका पादुकोण का नाम

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस रैशेल ने बताया कि पठान फिल्म से पहले वह यह जानती ही नहीं थीं कि शाह रुख खान कौन हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं। लेकिन वह दीपिका पादुकोण के बारे में जानती थीं। जैसे ही उन्हें पता चला कि इस मूवी में दीपिका भी हैं, वह समझ गईं कि यह फिल्म बड़ी हिट हो सकती है। रैशेल 'हैप्पी एंडिग्स' और 'द लीग' में अभिनय करने के लिए जानी जाती हैं। 'पठान' में उनका रोल रशियन स्पाइ एजेंट एलिस का है।

पठान ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

'पठान' ने दो दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया। पहले दिन 106 करोड़ और दूसरे दिन 113.60 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म ने किया है।

'पठान' ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की तो दूसरे दिन यह रफ्तार और बढ़ गई। पठान फिल्म जिस रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है उस लिहाज से इस मूवी ने आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और ऋतिक रोशन की 'वॉर' को पीछे छोड़ दिया है। यशराज प्रोडक्शन कंपनी के अंडर में बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से हिस्ट्री क्रिएट कर दी है।

यह भी पढ़ें: Pathaan: 'पठान' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में इतने करोड़ कमाने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म

यह भी पढ़ें: चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर चला शाह रुख खान का चार्म, Pathaan की सक्सेस के बीच किंग खान ने दी यह सलाह