'अपने लिए खड़े होना...' Raghav Chadha को डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बीच Parineeti Chopra का पोस्ट वायरल
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति व आप नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया ...और पढ़ें

राघव चड्ढा के पद से हटाए जाने के बीच परिणीति का पोस्ट हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के पति और नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है।
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को पंजाब सांसद अशोक मित्तल (Ashok Mittal) से रिप्लेस किया है। अब राज्यसभा के डिप्टी लीडर अशोक हैं। दिल्ली की राजनीति में इस उथल-पुथल के बीच अभिनेत्री परिणीति का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
राघव चड्ढा के राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के तुरंत बाद ही परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने 'खुद के लिए खड़े होने' के बारे में बात की है।
परिणीति का पोस्ट हुआ वायरल
'चमकीला' एक्ट्रेस ने 2 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को रीशेयर किया है जो नारीत्व के बारे में बात करती है। इस पोस्ट में केट विंसलेट का क्वोट है, "औरत होना कोई फूलों वाली ड्रेस और एक छोटा सा फिगर और मेकअप से भरा चेहरा नहीं है। नारीत्व तो है- दृढ़ता, साहस, शक्ति और आपसी जुड़ाव, अपने लिए खुद खड़े होना- केट विंसलेट।" परिणीति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी
सालों तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट करने के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में राजस्थान में शादी रचाई थी। कपल ने शादी के दो साल बाद अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने अक्टूबर 2025 में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था जिसका नाम नीर है।
यह भी पढ़ें- मौसी बनते ही Priyanka Chopra ने ससुराल से बहन Parineeti Chopra और जीजू राघव के लिए भेजा खास मैसेज
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा अपनी फैमिली के बारे में सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर करती रहती हैं। पिछले साल ही कपल पहली बार साथ में नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में आया था। इस दौरान दोनों ने अपनी लव स्टोरी और निजी जिंदगी के कुछ राज खोले थे।
यह भी पढ़ें- भांजे Neer के लिए प्रियंका और निक ने भेजा ऐसा तोहफा, क्यों Parineeti Chopra को सताने लगा डर?
