कहां गायब हुआ Pappu Can't Dance सॉन्ग वाला सिंगर? प्लेबैक सिंगिंग से तोड़ा नाता; अब करता है ये काम
18 साल पहले अभिनेता इमरान खान के पप्पू कांट डांस सॉन्ग को गाने वाला गायक अब में शोबिज की दुनिया से दूर हो गया है।

पप्पू कांट डांस सॉन्ग का सिंगर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
18 साल पहले गाया था पहला गीत
पप्पू कांट डांस सॉन्ग से मिली पहचान
सिंगर ने गाए बॉलीवुड के ये यादगार गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2008 में अभिनेता इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म हिट फिल्म जाने तू या जाने ना... को रिलीज किया गया था। इस फिल्म की सफलता में इसके डांसिंग ट्रैक पप्पू कांट डांस की अहम भूमिका रही थी। उस वक्त ये गीत काफी अधिक पॉपुलर हुआ था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि पप्पू कांट डांस सॉन्ग के जरिए इंडस्ट्री के एक मशहूर गायक ने बॉलीवुड में बतौर सिंगर अपनी जर्नी शुरू की की थी और आज वह कहीं गुमनामी के साये में गुम होकर रह गया है। आइए जानते हैं वह कौन सा फनकार है-
कहां गुम है पप्पू कांट डांस सॉन्ग वाला सिंगर?
संगीतकार ए आर रहमान ने फिल्म जाने तू या जाने ना... फिल्म के पप्पू कांट डांस सॉन्ग के जरिए जिस गायक को अपनी आवाज की पहचान दिलाने का मौका दिया था, तो वह कोई और नहीं बल्कि सिंगर बेनी दयाल हैं। आज के लोग बेशक बेनी दयाल के नाम को नहीं जानते हैं, लेकिन एक वक्त हुआ करता था, जब हिंदी सिनेमा की हर तीसरी फिल्म में बेनी की आवाज गूंजा करती थी।
यह भी पढ़ें- 21 साल पहले आई वो फ्लॉप फिल्म, सभी गानों को Udit Narayan ने दी आवाज; कल्ट गीत वाली मूवी में थीं तमन्ना

अपनी मधुर आवाज के दम पर बेनी दयाल ने कई शानदार गाने गाए थे, जिन्हें श्रोताओं ने काफी पसंद किया था। बात की जाए बेनी दयाल के मौजूदा हालातों के बारे में तो वह फिलहाल अपने परिवार के साथ केरल में रहते हैं। बताया जाता है कि फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर उन्होंने अब गानों का गाना कम कर दिया है और शोबिज की दुनिया से दूरी बना ली है।

फिलहाल एक आर्टिस्ट के तौर पर वह भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय सिंगिंर रियलिटी शो इंडियन आइडल के पहले तमिल संस्करण में बतौर जज एक्टिव हैं। उनके साथ ए आर रहमान, एंड्रिया जेरेमिया और कार्तिक भी इस शो का हिस्सा हैं।
कॉन्सर्ट पर ज्यादा फोकस
बेनी दयाल ने एक तरह से फिल्मों में अब गाना छोड़ दिया है, लेकिन एक गायक के रूप में वह लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को करते रहते हैं। देश और विदेश के अलग-अलग शहरों में अक्सर बेनी लाइन शो के जरिए अपनी मधुर आवाज से फैंस के दिलों को सुकून पहुंचाते रहते हैं। इतना हीं कई कॉलेज फेस्ट में भी वह परफॉर्म करते हुए नजर आ चुके हैं।
-1793093467213.webp)
बेनी दयाल के हिट सॉन्ग्स
पप्पू कांट डाला सॉन्ग से अपने सिंगिंग करियर का आगाज करने वाले बेनी दयाल ने हिंदी सिनेमा के कई शानदार गीतों को गाया है। उनके टॉप हिट सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें से कुछ चुनिंदा गानों की लिस्ट इस प्रकार है-
कैसे मुझे तुम मिल गईं (गजनी)
बद्तमीज दिल (ये जवानी है दीवानी)
दारू देसी (कॉकटेल)
बैंग बैंग (बैंग बैंग)
लोचा-ए-उल्फत (2 स्टेट्स)
द इशकवाला लव (स्टूडेंट ऑफ द ईयर)
इस तरह से बेनी ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई सुपरहिट और एनर्जेटिक गानों को अपनी मधुर आवाज से अमर किया है।
यह भी पढ़ें- 102 डिग्री बुखार में अनुराधा ने Kumar Sanu संग मिलकर गाया ये कल्ट गीत, 90s के आशिकों ने सुनकर खूब खाई थीं कसमें
