विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

66 साल पुराने मुकेश के गीत को Pankaj Udhas ने गाकर किया था अमर, आज भी रहता है लोगों की जुबान पर

Published: Sat, 25 Jul 2026 05:24 PM (IST)

Pankaj Udhas के इस गाने को सबसे पहले मुकेश के लिए बनाया गया था लेकिन तब ये इतना पॉपुलर नहीं हुआ।

32 साल पुराना है ये रोमांटिक गाना

32 साल पुराना है ये रोमांटिक गाना

HighLights

  1. 32 साल पुराना है ये रोमांटिक गाना

  2. पंकज उधास ने दी थी इस गाने को आवाज

  3. सबसे पहले मुकेश ने किया था रिकॉर्ड 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज उधास ने भारतीय सिनेमा को कई सदाबहार गाने और गजलें दी हैं। उनके गाए हुए गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करने जा रहे हैं जो 3 दशकों बाद भी सदाबहार बना हुआ है और सबसे दिलचस्प बात ये है कि 60 के दशक में ये गाना पहले मुकेश के लिए बना था।

मुकेश ने दी थी इस गाने को आवाज

1960 के दशक में इस गाने को ओरिजिनल रूप से कल्याणजी-आनंदजी ने कंपोज किया था और मुकेश ने रिकॉर्ड किया था। हालांकि गाना तब रिलीज नहीं हो पाया क्योंकि फिल्म ही अधूरी रह गई थी।

यह भी पढ़ें- पहली बार की मोहब्बत को बयां करता है यह गाना, अलका और कुमार सानू ने दी आवाज; आज भी क्लासिक है सॉन्ग

पंकज उधास की आवाज में हुआ अमर

इसके कुछ सालों बाद संगीतकार विजू शाह ने इस पुरानी धुन को फिर से इस्तेमाल किया और राजीव रायकी फिल्म मोहरा (Mohra) के लिए इसे बनाया, जो 1994 में रिलीज हुई थी। इस गीत के बोले हैं- ना कजरे की धार (Na Kajre Ki dhar)। जिसे पंकज उधास (Pankaj Udhas) और साधना ने अपनी आवाज में अमर कर दिया।

pankaj  (3)

इस खूबसूरत गीत को सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और नई एक्ट्रेस पूनम झावर पर फिल्माया गया था। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी स्टारर मोहरा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

pankaj  (1)

फिल्म के गानों ने मचाई थी धूम

इस फिल्म के अन्य गानों ने भी खूब धूम मचाई थी। टिप टिप बरसा पानी से लेकर तू चीज बड़ी है मस्त मस्त जैसे गानों के कई बार रीमिक्स बने और ये आज भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। लेकिन ना कजरे की धार ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

pankaj  (4)

'मोहरा' के बारे में

'मोहरा' (Mohra) 1994 में आई एक भारतीय हिंदी एक्शन-थ्रिलर (Action Thriller) फिल्म है। इसे राजीव राय ने लिखा, एडिट और डायरेक्ट किया था और उनके पिता गुलशन राय ने इसे प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, पूनम झावर, रजा मुराद, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर और सदाशिव अमरापुरकर ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- सदी का सबसे दर्दभरा गीत सुनकर भर आया था Guru Dutt का दिल, Shabana Azmi के पिता के लिखे बोल आज भी हैं अमर