विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pamela Chopra की प्रार्थना सभा में पहुंचे कटरीना, विक्की, अभिषेक, करण व आमिर जैसे कलाकार, दी श्रद्धांजलि

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 23 Apr 2023 06:41 PM (GMT+05:30)

Pamela Chopra Prayer Meet पामेला चोपड़ा की श्रद्धाजंलि सभा में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे है। इसमें रितेश देशमुख करण ...और पढ़ें

Pamela Chopra Prayer Meet, aamir khan, abhishek bachchan, katrina kaif
Pamela Chopra Prayer Meet, aamir khan, abhishek bachchan, katrina kaif

नई दिल्ली, जेएनएन। Pamela Chopra Prayer Meet: गुरुवार को यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थी। अब 23 अप्रैल को यश राज फिल्म्स में पामेला चोपड़ा की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इसमें उन्हें श्रद्धांजलि देने अब तक कटरीना कैफ, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, आमिर खान और करण जौहर जैसे कलाकार पहुंचे हैं। सभी के चेहरे पर उदासी देखी जा सकती है। 

पामेला चोपड़ा यश राज फिल्म्स की बैकबोन मानी जाती थी

इसके पहले पामेला चोपड़ा के निधन की खबर में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। वह यश राज फिल्म्स की बैकबोन मानी जाती थी। उनके दो बेटे हैं। आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा। आदित्य चोपड़ा जहां यश राज फिल्म्स का काम संभालते हैं। वहीं, उदय चोपड़ा ने इन दिनों फिल्मों में काम करने से ब्रेक ले रखा है।

पामेला चोपड़ा के निधन पर कलाकारों ने आदित्य चोपड़ा को सांत्वना दी थी

पामेला चोपड़ा के अंतिम संस्कार के बाद शाह रुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन व ऐश्वर्या राय जैसे कई कलाकारों ने आदित्य चोपड़ा के घर जाकर सांत्वना दी थी। वह काफी दुखी नजर आ रहे थे। आदित्य चोपड़ा ने इस वर्ष फिल्म पठान का निर्माण किया है। इसने अच्छा व्यापार किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

पामेला चोपड़ा की श्रद्धांजलि सभा में कई कलाकारों ने भाग लिया है 

अब से कुछ समय पहले कटरीना कैफ, विक्की कौशल को आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते देखा गया। उन्होंने व्हाइट कलर के कपड़े पहन रखे हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन भी कुर्ता-पजामा के साथ नेहरू जैकेट पहने नजर आए। रितेश देशमुख, करण जौहर, जोया अख्तर, राकेश रोशन, अनन्या पांडे, चंकी पांडे, आदित्य रॉय कपूर, आमिर खान जैसे कलाकारों ने भी भाग लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

पामेला चोपड़ा का निधन आयु से संबंधित बीमारी के कारण हुआ है 

गौरतलब है कि पामेला चोपड़ा का निधन आयु से संबंधित बीमारी के कारण हुआ है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉक्टर ने वेंटिलेटर पर भी रखा था। हालांकि, वह चल बसी। पामेला चोपड़ा को हाल ही में द रोमांटिक्स में देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति यश चोपड़ा से जुड़ी यादें बताई है।