Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pamela Chopra Death: यशराज की फिल्मों की कामयाबी में निभाई अहम भूमिका, लाइमलाइट से खुद को रखा दूर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 05:42 PM (IST)

    Pamela Chopra Death पामेला चोपड़ा ने हमेशा से खुद को लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखा लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश चोपड़ा के रोमांटिक म्यूजिक को यादगार बनाने और उनके प्रोडक्शन को कामयाबी तक ले जाने में आदित्य चोपड़ा की मां ने बहुत अहम भूमिका निभाई है।

    Hero Image
    Pamela Chopra Death Rani Mukerji Mother in Law Contribution to Yash Chopra Films as Writer and Producer/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pamela Chopra Death: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा को निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रिपोर्ट्स की मानें तो 74 साल की पामेला चोपड़ा पिछले काफी समय से बीमार थीं, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके निधन के बाद बॉलीवुड स्टार्स से लेकर निर्देशक-निर्माता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि पामेला चोपड़ा यश चोपड़ा की पत्नी, उदय और आदित्य की मां और रानी मुखर्जी की सास हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है यश चोपड़ा को बड़ा फिल्ममेकर बनाने में उनकी पत्नी ने अहम भूमिका निभाई है।

    पामेला चोपड़ा की वजह से यश चोपड़ा बने 'रोमांस किंग'

    यश चोपड़ा को उनकी रोमांटिक फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। यश चोपड़ा ने अपने करियर में दिल तो पागल है से लेकर दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और सिलसिला जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी लव स्टोरी को दुनिया के सामने रखने के साथ-साथ यश चोपड़ा की फिल्में एक और चीज के लिए बेहद मशहूर थीं, वह था उनकी फिल्म का म्यूजिक।

    यश चोपड़ा की फिल्मों का म्यूजिक आज भी जब बजता है, तो लोग उसकी धुन में कहीं खो जाते हैं। हालांकि, ये बात शायद ही आपको पता होगी कि यश चोपड़ा के म्यूजिक को हिट करवाने में सबसे बड़ा हाथ उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा का ही रहा है।

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'द रोमांटिक्स' में खुद यश चोपड़ा ने ये बताया था कि उनकी पत्नी बेहद ही अच्छी सिंगर थीं। उन्होंने लाइमलाइट से भले ही खुद को दूर रखा हो, लेकिन उन्होंने यशराज के गानों को यादगार बना दिया।

    इन रोमांटिक गानों में पामेला चोपड़ा ने दी थी अपनी आवाज

    पामेला चोपड़ा मल्टी टैलेंटेड थीं। वह प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। उन्होंने उसके खेल निराले(नूरी), खुद से जो वादा किया था(सिलसिला), मैं ससुराल नहीं जाऊंगी(चांदनी), घर आजा परदेसी (दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे) यशराज की फिल्मों के रोमांटिक ट्रैक में अपनी मधुर आवाज दी थी।

    पामेला चोपड़ा ने बतौर सिंगर ही नहीं, बल्कि एक राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया। हालांकि, आपको ये जानकर जरूर हैरानी हो सकती है कि पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा की फिल्मों को छोड़कर कभी किसी अन्य निर्माता-निर्देशक की फिल्मों के लिए गाने नहीं गाए।

    उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुद ये बताया था कि संगीत उनके लिए हमेशा से उनका एक जुनून रहा है और उनके इस पैशन को यश चोपड़ा बखूबी समझते थे। आदित्य चोपड़ा ने भी द रोमांटिक्स में ये बताया था कि उनकी मां यश राज फिल्म का हमेशा एक मजबूत पिलर रही हैं।