विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शीतली बयरिया...' विदेशों में खूब गूंजता है Palak Muchhal का यह छठ गीत, गाने के बोल में खुद सिंगर का नाम है शामिल

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:04 PM (IST)

पलक मुच्छल और पवन सिंह के छठी मैया के गीत को यूट्यूब पर अब तक 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

छठ पूजा में खूब बजता है पलक मुच्छल का गीत

छठ पूजा में खूब बजता है पलक मुच्छल का गीत

HighLights

  1. छठ पूजा में खूब बजता है पलक मुच्छल का गीत

  2. पवन सिंह के साथ गाने के लिए किया था कोलेब 

  3. यूट्यूब पर गाने को मिले 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छठ का त्यौहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है और म्यूजिक इस त्यौहार की भावना को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। कई गाने ऐसे हैं जो छठी मैया की महिमा का बखान करते हैं और चार दिन चलने वाले इस त्यौहार पर ये गीत जरूर सुने जाते हैं।

विदेशों में लोकप्रिय है पलक मुच्छल का गीत

शीतली बयरिया शीतल दूजे पनिया (Sitalo Bayariya), एक ऐसा ही गाना है जिसे सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) ने आवाज दी है। यह गीत ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीय छठ पूजा पर इस गीत को जरूर सुनते हैं।

palak

 

यह भी पढ़ें- मोना की बेस्ट फ्रेंड ने गाया था Sridevi का दर्दभरा गाना, सीढ़ियों पर बैठकर खूब रोई थीं बोनी कपूर की पहली पत्नी

पवन सिंह के साथ किया था कोलेब

पलक मुच्छल मुख्य रूप से हिंदी के रोमांटिक हिट गानों के लिए जानी जाती हैं और 17 भाषाओं में गाती हैं, लेकिन भोजपुरी गानों की उनकी लिस्ट काफी छोटी है। पवन सिंह के साथ मिलकर एक पारंपरिक छठ गीत गाना एक सरप्राइजिंग कोलेब था। हालांकि इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया और अब यह गीत छठ के त्यौहार का अभिन्न हिस्सा बन गया है।

गाने में है पलक मुच्छल का नाम

आम भक्ति गीतों से अलग, इस गाने के बोलों में सीधे तौर पर पलक मुच्छल का नाम लिया गया है। 'विनय बिहारी लिखले माई के भजनवा, गावेली पलक बेटी धर के ध्यानवा' जिसका मतलब है- इन पंक्तियों में गीतकार विनय बिहारी लिखते हैं कि 'बेटी पलक' पूरी श्रद्धा के साथ यह भजन गा रही हैं।


 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

YouTube पर मिले 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस गाने को देश और विदेश में खूब सुना जाता है और इसी के साथ यूट्यूब पर अब तक इस गाने के 252 मिलियन व्यूज पार हो चुके हैं। छठ पूजा के दौरान, यह गीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर ट्रेंड करता है। यह उन परिवारों के लिए एक पुरानी यादें ताजा करने वाला साउंडट्रैक बन जाता है, दुनिया भर में बसे प्रवासी लोगों के बीच इस त्योहार को मनाते हैं।

यह भी पढ़ें- 80's के आशिकों का फेवरेट है Sunny Deol का रोमांटिक गाना, लता दीदी की आवाज में अमर है टाइमलेस सॉन्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।