विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80's के आशिकों का फेवरेट है Sunny Deol का रोमांटिक गाना, लता दीदी की आवाज में अमर है टाइमलेस सॉन्ग

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

43 साल पहले लता मंगेशकर ने सनी देओल की फिल्म का एक ऐसा गाना गाया था जो 80 के दशक से आज तक आशिकों का फेवरेट बना हुआ है।

80 के दशक में बना था ये आइकॉनिक गाना

80 के दशक में बना था ये आइकॉनिक गाना 

HighLights

  1. 80 के दशक में बना था ये आइकॉनिक गाना 

  2. लता मंगेशकर ने दी थी गीत को आवाज

  3. सनी देओल के करियर के टाइमलेस सॉन्ग में शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर की आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं, खासकर अगर ये गीत 70-80 के दशक के हों तो बात ही कुछ और होती है। वहीं अगर सनी देओल की फिल्म का हो तो सोने पे सुहागा।

आशिकों के दिल का हाल बयां करता है गीत

वैसे तो सनी देओल (Sunny Deol) की छवि एक एक्शन हीरो के तौर पर ज्यादा मशहूर है लेकिन जब बात उन पर फिल्माए गए रोमांटिक गाने की आती है तो इस लिस्ट में कई आइकॉनिक गाने शामिल हैं। इस लिस्ट में एक ऐसा गीत भी है जो बना तो 80 के दशक में था लेकिन आज भी आशिकों के दिल का हाल बयां करता है।

Sunny (18)

ये बात है 1983 की जब सनी देओल ने बॉलीवुड में फिल्म बेताब (Betaab) से अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह थी। बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म ब्लॉकबस्टर रही ही इसके गानों ने भी दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई।

लता मंगेशकर ने दी थी रोमांटिक सॉन्ग को आवाज

इन्हीं गानों में से एक था- जब हम जवां होंगे (Jab Hum Jawan Honge)। इस गीत को सनी देओल और अमृता सिंह पर फिल्माया गया था। यह गीत है तो रोमांटिक लेकिन इसके लिरिक्स में एक और फीलिंग है जुदाई की- जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे, लेकिन जहां होंगे, वहां फरियाद करेंगे, तुझे याद करेंगे'।

Sunny (17)

80-90 के दशक में तो लोगों ने इसे बेहद पसंद किया ही था साथ ही आज की पीढ़ी भी इस गीत को बड़े ही चाव के साथ गाती है। वहीं जब भी 80 के दशक के टाइमलेस सॉन्ग्स की बात आती है तो इस गाने का जिक्र जरूर होता है।

इस गीत का संगीत आर. डी. बर्मन (राहुल देव बर्मन) ने तैयार किया था, और सदाबहार लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे। वहीं दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने इसे गाया था।

 

फिल्म के बारे में

'बेताब' 1983 में रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा है, राहुल रवैल ने निर्देशित किया है और विक्रम सिंह देहल ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ सनी देओल और अमृता सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की है, और उनके साथ इसमें शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- मोना की बेस्ट फ्रेंड ने गाया था Sridevi का दर्दभरा गाना, सीढ़ियों पर बैठकर खूब रोई थीं बोनी कपूर की पहली पत्नी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।