Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में रामायण हिट तो पाकिस्तान में इस शो का जलवा, मिले 10 करोड़ व्यूज, पाक पीएम ने भी किया था ट्वीट

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Wed, 20 May 2020 04:21 PM (IST)

    Famous Show In Pakistan पाकिस्तान में टर्किश शो अर्तरुल गाजी को काफी प्यार मिल रहा है और 18 दिन में इस शो के 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

    भारत में रामायण हिट तो पाकिस्तान में इस शो का जलवा, मिले 10 करोड़ व्यूज, पाक पीएम ने भी किया था ट्वीट

     नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में अभी दर्शक आमतौर पर आने वाली फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा वेब सीरीज, विदेशी कंटेंट या पुराने शोज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि कई वेब सो और रामायण जैसे कार्यक्रम को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। रामायण ने तो दर्शकों के मामले में कई रिकॉर्ड भी बना लिए। क्या आप जानते हैं ऐसा ही कुछ हाल पाकिस्तान में भी है, जहां अब लोग विदेशी कंटेंट को पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिस तरह भारत में अभी रामायण और महाभारत ने लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, ठीक वैसे ही पाकिस्तान में भी एक शो है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह कोई पाकिस्तानी शो नहीं है, जबकि टर्किश ड्रामा है और इसका नाम Diriliş: Ertuğrul या अर्तरुल गाजी है। इस शो की लोकप्रियता के साथ ही अब इस शो के एक्टर Engin Altan Duzyatan को भी पाकिस्तान में काफी प्यार मिल रहा है।

    एक्टर ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पाकिस्तान की जनता की ओर से मिल रहे प्यार का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही पाकिस्तान में इस शो की लोकप्रियता के बारे में बताया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा कर पाकिस्तान के लोगों का धन्यवाद दिया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अर्तरुल ने पाकिस्तान के अन्य टेलीविजन शो रिकॉर्ड्स तोड़कर महज 18 दिनों में 100 मिलियन (100 करोड़) व्यूज हासिल किए हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Yakında...

    A post shared by Engin Altan Duzyatan (@enginaltandzytn) on

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने की थी अपील

    वहीं, पाकिस्तानी सुपरस्टार मेहविश हयात ने इस एक्टर की लियोर्नाडो डीक्रेपियो से भी तुलना की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर यह बात कही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस शो की तारीफ की थी और लोगों से यह देखने की अपील की थी। उन्होंने कहना था यह शो उनकी कौम के लिए भी अच्छा है. इसमें ड्रामा के अलावा इस्लाम की संस्कृति, इत‍िहास, नैतिकता और मूल्यों को भी दिखाया गया है।

    इस शो में क्या है खास?

    अब तक शो के पांच सीजन आ चुके हैं और इसके कुल 150 एप‍िसोड्स हैं। शो के पहले एप‍िसोड को दिसंबर 2014 में तुर्की के टीआरटी 1 चैनल पर प्रीमियर किया गया था। ये एक साल पुराना शो अब पाकिस्तान में काफी पसंद किया जा रहा है।