Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पद्मश्री से सम्मानित संगीतकार वनराज भाटिया का 93 साल की उम्र में निधन

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 07 May 2021 02:16 PM (IST)

    बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया का शुक्रवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया वो 93 साल के थे। वनराज भाटिया ने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बिमारियों के चलते उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

    Hero Image
    image source: TFDA India official twitter account

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया का शुक्रवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया, वो 93 साल के थे। वनराज भाटिया ने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बिमारियों के चलते उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत एक खोज के लिए' दिया था म्यूजिक


    वनराज भाटिया ने फिल्म ‘36 चौरंगी लेन’, ‘जाने भी दो यारो’, ‘तरंग’, ‘द्रोह काल’, ‘अजूबा’, ‘बेटा’, ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘परदेस’, ‘चमेली और ‘रुल्स: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला’ के लिए म्यूजिक कम्पोज किया। साथ ही उन्होंने भारत एक खोज और तमस जैसे टीवी शोज के लिए भी म्यूजिक बनाया। वनराज भाटिया ने करीब सात हजार जिंगल्स बनाए जिनमें लिरिल और ड्यूलक्स जैसी ब्रांड शामिल हैं। 

    2012 में मिला पद्मश्री


    फिल्म ‘तमस’ के लिए 1988 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा साल 2012 में वनराज भाटिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने शम्मी कपूर की फिल्म दिल देके देखो से अपने संगीत के सफर की शुरूआत की थी. उनकी आखिरी फिल्म साल 2000 में आई 'सरदारी बेगम' और 'हरी भरी' थी.

    पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत में भी थी रुचि

    मुंबई में एक गुजराती परिवार में जन्मे वनराज भाटिया ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद देवधर स्कूल ऑफ म्यूजिक से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। चाइकोवस्की को पियानो बजाते देखने के बाद उनकी रुचि पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत में हुई और उन्होंने चार साल लगातार फिर पियानो ही सीखा। उन्होंने मुंबई के एलफिन्स्टन कॉलेज से संगीत में एमए किया था।

    फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजरे वनराज

    बीच में खबर आईं कि वनराज भाटिया फाइनेंशियल क्राइसिस और उम्र संबंधी बीमारी से गुजर रहे थे। उन्होंने अपने घर के सामान को सेल के लिए भी लगाया था। 

    लंदन से की थी पढ़ाई


    वनराज भाटिया का जन्म 31 मई 1927 को मुंबई में हुआ। उन्होंने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से पढ़ाई की। 1959 में वो भारत लौटे थे। उन्होंने पहली बाहर श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया था। वनराज भाटिया के निधन पर मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर है। 

    सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

    comedy show banner