विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscars 2023: टार में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड की दावेदार मानी जा रहीं केट ब्लैंचैट

By Anil PandeyEdited By: Anil Pandey
Published: Fri, 13 Jan 2023 07:41 PM (IST)

Oscars 2023 टार एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट इस फिल्म के लिए एक बार फिर ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं। ...और पढ़ें

Cate Blachett Tripped to Win third Oscar or film tar, picture credit: twitter
Cate Blachett Tripped to Win third Oscar or film tar, picture credit: twitter

 नई दिल्ली, जेएनएम। Oscars 2023: अपने बेहतरीन अभिनय के लिए दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकीं अभिनेत्री केट ब्लैंचेट एक बार फिर इस पुरस्कार की दावेदार मानी जा रही हैं। पश्चिम मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किये जा रहे हैं कि टार में अपनी परफॉर्मेंस के लिए केट तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं।

इस फिल्म में उनका किरदार एक पावर हंग्री कंडक्टर का था जिसके लिए उन्हें हर तरफ तारीफें मिल रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए इससे पहले दो ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। केट ऐसी पहली ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। टोड फील्ड द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को शुरुआत में 4 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था हालांकि चौथे हफ्ते तक इस फिल्म को 1087 स्क्रीन मिल गई थीं। बता दें कि अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने टार फिल्म को साल 2022 की टॉप 10 फिल्मों में से एक माना गया था।

285 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप

फिल्म में केट ब्लैंचेट की एक्टिंग ने खासी तारीफें बटोरीं पर बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपना जलवा नहीं दिखा पाई। जिसके चलते क्रिटिक्स के द्वारा सराही गई 2022 की टॉप टेन फिल्मों में से एक टार बॉक्स ऑफिस ब्लंडर साबित हुई। 285 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जिसके चलते 4 हफ्ते बाद इस फिल्म को VOD पर रिलीज कर दिया गया था।

फिल्म को मिल चुके अवॉर्ड्स

सितंबर 2022 में फिल्म को 79 वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिखाया गया था। जहां बेहतरीन एक्टिंग के लिए केट को वॉल्पी कप से सम्मानित किया गया था। यहां भी फिल्म ने खासी तारीफें बटोरीं थीं। वहीं फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

केट के लिए सबसे अलग एक्सपीरियंस थी फिल्म टार

टार फिल्म में काम करना केट ब्लैंचेट के लिए सबसे अलग एक्सपीरियंस था। यूएसए टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें लगा मैंने अब तक कभी ऐसा रोल नहीं किया है। ये मेरे लिए एक नया अनुभव था।" केट के अनुसार ये फिल्म दर्शकों के लिए हर मोड़ पर एक सवाल छोड़ जाती है।