Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards)

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 10:45 AM (IST)

    ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 12 मार्च को आयोजित होने जा रही है। हालांकि भारत में इसका प्रसारण मंगलवार 13 मार्च को होगा। भारतीय फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू को लेकर इस बार का ऑस्कर भारत में भी चर्चाओं में हैं। तो चलिए आज जानते हैं इसका इतिहास...

    Hero Image
    Oscar 2023 was held for the first time for 15 minutes, know the history of the award show, via instagram

    ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल हैं। अमेरिका में हर साल अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें दुनियाभर की फिल्मों को सम्मानित किया जाता है। ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस में शामिल होने के लिए फिल्मों को कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स 12 मार्च 2023 को आयोजित किये गये। इन पुरस्कारों के बारे में विस्तार से जानिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या हैं ऑस्कर अवॉर्ड्स?

    कब हुई थी शुरुआत?

    कब मिला पहला अवॉर्ड?

    किसे मिला पहला ऑस्कर अवॉर्ड?

    पहली बार अवॉर्ड फंक्शन कहां हुआ टेलीकास्ट?

    क्या हैं ऑस्कर अवॉर्ड्स?

    ऑस्कर अकादमी पुरस्कार को ही ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से लोग जानते हैं। ये मनोरंजन क्षेत्र का सबसे बड़ा और सम्मानित पुरस्कार है। जिसे अमेरिका में स्थित एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस, फिल्मों से जुड़े डायरेक्टर, एक्टर और राइटर्स को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित करती है।

    कब हुई थी शुरुआत

    इस अवॉर्ड की शुरुआत 1927 में उस समय के मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री के 36 लोगों ने की थी। 1927 की शुरुआत में एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर और उनके 3 साथी एक्टर कॉनरेड नागेल, डायरेक्टर फ्रेड निबलो और प्रोड्यूसर फीड बीटसोन ने पूरे फिल्म उद्योग को सम्मानित करने के लिए संगठन का निर्माण करने का सोचा। साथ ही उन लोगों ने फिल्म से जुड़े लोगों के सामने ये आइडिया पेश करने का प्लान बनाया। इसके बाद इसी साल 11 जनवरी को लॉस एंजिल्स के एंबेसेडर होटल में एक डिनर पार्टी की गई। जिसमें 36 लोगों ने हिस्सा लिया और संगठन बनाने पर बात की। उस दिन डिनर पार्टी में जॉर्ज कोहेन, जैसे मेयर, डॉग्लकस फेयरबैंक्सर, केडरि‍क गि‍ब्बं‍स, मेरी पि‍कफोर्ड, जेस्सेह लस्कीय, सेसि‍ल और इरविंग थालबर्ग बी डेमि‍ले, सि‍द ग्राउमेन जैसे दिग्गज लोग मौजूद थे।

    इसके बाद 11 मई 1927 को बिल्ट मोर होटल में एक औपचारिक पार्टी दी गई। जिसमें 300 लोगों में से 100 डॉलर फीस देकर एकेडमी के मेंबरशिप ली। उस रात एकेडमी के पहले सदस्य बनने वाले शख्स का नाम थॉमस एडरसन था।

    कब मिला पहला अवॉर्ड

    दुनिया में सबसे पहला ऑस्कर अवॉर्ड 16 मई 1929 को रूजबेल्टू होटल में हुआ था। इस होटल के ब्लॉसम रूम में हुई डिनर पार्टी में 270 लोग शामिल हुए थे। ये एक पेड इवेंट था। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का टिकट 5 डॉलर था। 1929 में पहला ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित हुआ। इस दौरान इस अवॉर्ड के लिए 1927 और 1928 में बनी फिल्मों से जुड़े 15 लोगों को चुना गया था।

    किसे मिला पहला ऑस्कर अवॉर्ड

    पहले ऑस्कर अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा अवॉर्ड फंक्शन आयोजित होने के 3 महीने पहले ही हो गई थी। साथ ही आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि पहला ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन महज 15 मिनट का फंक्शन था। जिसमें बेस्ट एक्टर के लिए ‘एमिल जन्निंग’ को फिल्म ‘दी लास्ट कमांड’ और ‘दी वे ऑफ आल फ्लैश’ के लिए मिला था। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ‘जेनेट गय्नोर’ को फिल्म ‘7 हेवन’, ‘स्ट्रीट एंजेल’ और ‘सनराइज’ के लिए मिला था। डायरेक्शन के लिए 2 अवार्ड दिए गए थे, एक ड्रामा, जिसमें फ्रैंक बोर्जागे और एक कॉमेडी पिक्चर जिसके लिए लेविस माइलस्टोन को अवार्ड मिला था।

    पहली बार अवॉर्ड फंक्शन कहां हुआ टेलीकास्ट

    1930 में आयोजित ऑस्कर अवार्ड को पहली बार रेडियो के द्वारा आम जनता तक पहुंचाया गया था. 1953 में रेडियो की जगह टेलीविजन ने ले ली, और पहली बार अवार्ड समारोह को टीवी पर टेलीकास्ट किया गया। अब ऑस्कर अवार्ड का प्रसारण 200 से भी ज्यादा देशों में लाइव होता है।

    भारत से अब तक कौन सी फिल्में हुईं नॉमिनेट

    भारत से अब तक मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान ही ऐसी फिल्में हैं, जो ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थीं। 

    भारत में अब तक इन्हें मिला ऑस्कर अवॉर्ड

    • 1983 में गांधी फिल्म के लिए भानु अथैया को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
    • 1991 में सत्यजीत रे को लाइफटाइम ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया।
    • 2008 में ब्रिटिश फिल्म स्लमडॉग मिलियनरे के लिए रेसुल पोकुट्टी को बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
    • इसी फिल्म के गाने जय हो के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट सॉन्ग के लिए 2 ऑस्कर अवॉर्ड्स दिए गए थे।
    • गुलजार को बेस्ट सॉन्ग (लिरिक्स) का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।

    इस बार कौन सी फिल्में और डाक्युमेंट्री हुईं नॉमिनेट

    इस बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत से 3 फिल्में और डाक्युमेंट्री नॉमिनेट हुईं, जिनमें आरआरआर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी, ऑल दैट ब्रीद्स बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर और द एलिफेंट व्हिसपरर्स बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में शामिल हैं।