विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt: गंगुबाई काठियावाड़ी को हुए एक साल, आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के साथ किया सेलिब्रेट

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 25 Feb 2023 04:52 PM (IST)

आलिया भट्ट स्टारर गंगुबाई काठियावाड़ी को एक साल पूरा हो गया है। 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक साल सेलिब्रेट ...और पढ़ें

One year of Gangubai Kathiawadi, Alia Bhatt celebrates with Sanjay Leela Bhansali, via instagram
One year of Gangubai Kathiawadi, Alia Bhatt celebrates with Sanjay Leela Bhansali, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के एक साल पूरे होने की खुशी में सेलिब्रेशन कर रही हैं। आलिया ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर फैंस के साथ ये खुशी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ पिक्चर शेयर की है।

संजय लीला भंसाली के साथ नजर आईं आलिया

आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के साथ एक पिक्चर शेयर कर इसे सेलिब्रेट किया है। इस पिक्चर में आलिया व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके साथ संजय लीला भंसाली भी व्हाइट शर्ट में पोज दे रहे हैं। आलिया ने इसके कैप्शन में लिखा, 'हमारी गंगु के एक साल'।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

बता दें कि शुक्रवार को संजय लीला भंसाली ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने एक पार्टी रखी थी जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं।

गंगुबाई काठियावाड़ी ने की थी 100 करोड़ रुपए की कमाई

गंगुबाई काठियावाड़ी आज ही के दिन 2022 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म न सिर्फ ब्लॉकबस्टर साबित हुई बल्कि फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की थी। 72वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रिमियर किया गया था। गंगुबाई काठियावाड़ी मुंबई के कमाठीपुरा में रहनेवाली एक कॉल गर्ल की कहानी है। जिसने कमाठीपुरा में कॉल गर्ल और उनके बच्चों के लिए कई अच्छे काम किए।

आलिया भट्ट वर्क फ्रंट

बात अगर आलिया भट्ट वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में आलिया-रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Happy Birhtday Shahid Kapoor: पेरेंट्स अलग हुए तो नाना के करीब आए, शाहरुख की फिल्म में बने बैकग्राउंड डांसर

यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के साथ पार्टी करती आई नजर, वायरल हुआ वीडियो

यह भी पढ़ें: Berlin International Film Festival: सोनाक्षी सिन्हा ने थाई स्लिट साड़ी में गिराई बिजलियां, दहाड़ ने दिखाया दम