Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने किया वरूण धवन के साइड बिजनेस का खुलासा, कहा- "ये आदमी पुरुष ही नहीं महापुरुष है"

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 24 Apr 2022 04:25 PM (IST)

    इस बर्थडे स्पेशल वीडियो को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस क्लिप को वरूण ने अर्जुन को बर्थडे विश करने के लिए 2015 में रिकॉर्ड किया था। क्लिप में वरुण अपनी और अर्जुन की दोस्ती के बारे में बात कर रहे हैं।

    Hero Image
    Arjun Kapoor wishes Varun Dhawan on his birthday, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन आज 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें कई सारी बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच वरूण को उनके खास दोस्त और एक्टर अर्जुन कपूर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में विश किया है। उन्होंने वरूण का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं और अर्जुन को लेडी किलर बताता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बर्थडे स्पेशल वीडियो को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस क्लिप को वरूण ने अर्जुन को बर्थडे विश करने के लिए 2015 में रिकॉर्ड किया था। क्लिप में वरुण अपनी और अर्जुन की दोस्ती के बारे में बात कर रहे हैं। वह खुद को अर्जुन का गुरू बता रहे हैं और उनकी पहली फिल्म डायरेक्ट करने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा वरूण ने अर्जुन की तारीफ की और उनसे लड़कियों को हैंडल करने की टेक्नीक सीखने की बात कही। यहां तक कि उन्होंने अर्जुन को लेडी किलर तक कह डाला। वरूण ने अपने शर्टलेस होने के बारे में भी बताया और कहा कि वह अर्जुन के साथ अपनी नेक्ड फ्रेंडशिप को दिखा रहे हैं।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “ये आदमी पुरुष ही नहीं महापुरुष है (यह आदमी असाधारण है) आप में से बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं, लेकिन वरुण कुछ समय से इंडस्ट्री में भविष्य बताने वाले के रूप में साइड-हस्टलिंग कर रहे हैं। तो, आज उनके जन्मदिन पर, उनके परिवर्तनशील अहंकार को प्रकट करना मेरे लिए खुशी की बात है, गुरुजी वरुण। आप वह ज्योतिषी है जिसकी मुझे अपनी जिंदगी में जरूरत है। गुरुजी आपने मुझे 2015 में एक लेडी किलर होने की भविष्यवाणी की थी !!! अब, हर कोई आपके कौशल को देख सकता है और आपको श्रेय दे सकता है, ठीक वैसे ही जैसे आप हर समय हर किसी से उम्मीद करते हैं। हैप्पी बर्थडे वरुण धवन उर्फ गुरुजी, थ्रोबैक, गुरुजी का बर्थडे है।”

    अर्जुन, वरूण को भविष्यवाणी करने वाला इसलिए बता रहे हैं क्योकि 2015 में बनाए गए इस वीडियो में वरूण, अर्जुन को लेडी किलर बता रहे हैं और इस वक्त अर्जुन अपनी फिल्म 'लेडीकिलर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर है।