Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेग्नेंट सोनम कपूर के लिए भाई हर्षवर्धन कपूर को सता रही हैं इस बात की चिंता, लोगों से की ये अपील

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2022 10:33 AM (IST)

    सोनम कपूर के भाई और अनिल कपूर के बेटे अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि प्रेग्नेंसी के समय उनकी बहन सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाए।

    Hero Image
    sonam kapoor, sonam kapoor pregnency, Harsh Varrdhan Kapoor, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द मां बनने वाली हैं। पिछले महीने खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने प्री प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद से कपूर परिवार में आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर काफी उत्साह है। इस बीच सोनम के भाई अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनको लेकर बड़ी बात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की है कि प्रेग्नेंसी के समय उनकी बहन सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाए। इंडिया टुडे से बातचीत में हर्षवर्धन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है, क्योंकि सोनम इतनी बड़ी शख्सियत है। तो जाहिर है, हर कोई उस खुशी को बांटना चाहता है। लेकिन साथ ही, मुझे लगता है कि यह दो लोगों के लिए एक बहुत ही अंतरंग और व्यक्तिगत अनुभव है और एक तरह से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मुझे लगता है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं और वे एक नई जिंदगी को जन्म देने वाले हैं, जिसे आप प्यार करते हैं, तो यह काफी पवित्र चीज होती है। यह पूरी दुनिया के लिए नहीं है, यह आपके लिए है। तो यह अच्छा होगा कि उन्हें थोड़ा स्पेस दिया जाए।"

    सोनम ने बीते महीने मार्च में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने पहले बच्चे के आने की खुशी के बारे में बताया था। तस्वीर में सोनम पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई नजर आ रही थीं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद ने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था। पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा था, 'चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवर‍िश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे, हमारा पर‍िवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।'

    सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी और अब चार साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। जो उनके साथ ही पूरे कपूर फैमिली के लिए भी बड़ी खुशी है।