Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर पति श्रीराम ने लिखा खूबसूरत नोट, 'धकधक गर्ल' को एक बार फिर किया इंप्रेस

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 15 May 2022 02:43 PM (IST)

    डॉक्टर श्रीराम नेने ने सोलमेट माधुरी दीक्षित को बर्थडे पर विश करने के लिए उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपनी बला की खूबसूरत बीवी का हाथ पकड़े उन्हें निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    Shriram Nene birthday wish for Madhuri Dixit, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड डीवा माधुरी दीक्षित रविवार को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत और जवां दिखती हैं कि किसी को भी उनसे प्यार हो जाए। माधुरी के चार्म के सबसे बढ़े फैन तो उनते पति श्रीराम नेने हैं। तभी तो उन्होंने अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके लिए एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है और उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीराम नेने ने सोलमेट माधुरी दीक्षित को बर्थडे पर विश करने के लिए उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपनी बला की खूबसूरत बीवी का हाथ पकड़े उन्हें निहारते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में माधुरी ग्रे और गोल्ड कलर की नेट साड़ी पहने हुए हैं, जिसे उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी के साथ मैच किया है। वहीं मिस्टर नेने ब्लैक कलर की सूट में हैंडसम लग रहे हैं।

    श्रीराम ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में जन्मदिन विश करते हुए लिखा, "दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन की बधाई, मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त! मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम सबसे अच्छे के अलावा और कुछ नहीं डिसर्व करती हो। आपको एक शानदार जन्मदिन और आने वाले कई अद्भुत वर्षों की शुभकामनाएं।" इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी और पार्टी वाला इमोजी बनाया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

    बता दें कि माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिका में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। उस वक्त माधुरी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में आती थी, लेकिन शादी के बाद वह सब कुछ छोड़कर अमेरिका चली गईं। माधुरी और श्रीराम के दो बेटे हैं। कपल के पहले बेटे अरिन का जन्म 2003 में और दूसरे बच्चे का जन्म 2005 में हुआ था। हालांकि, अब माधुरी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गई हैं।

    माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ एक्टर संजय कपूर और मानव कौल मुख्य भूमिका में थे।