Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सालों बाद ईद पर प्रशंसकों को हुआ शाहरूख खान का दीदार, एक्टर ने खास अंदाज में पूरी की फैंस की मन्नत

    शाहरूक खान हर साल ईद पर अपने बंगले की बालकनी पर आकर फैंस को त्योहार की बधाई देते हैं और उनके चाहने वाले भी एक्टर की एक झलक के लिए घंटों इंतजार करते हैं। हालांकि बीते पिछले दो साल से शाहरूख कोविड के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

    By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Wed, 04 May 2022 07:39 AM (IST)
    Hero Image
    On Eid Shah Rukh Khan steps out on Mannat's balcony, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता शाहरूख खान को लेकर फैंस के बीच अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। जिसका ताजा उदाहरण मंगलवार को ईद के मौके पर देखने को मिला। शाहरूख की एक झलक पाने और उन्हें ईद विश करने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उनके बंगले मन्नत के बाहर आज सुबह से ही जमा हो गई। एक्टर ने भी फैंस का दिल नहीं तोड़ा और शाम को बाहर आकर फैंस के साथ कुछ समय बिताया। इसके साथ ही एक्टर ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहरूक खान का नियम है कि वह हर साल ईद पर अपने बंगले की बालकनी पर आकर फैंस को त्योहार की बधाई देते हैं और उनके चाहने वाले भी एक्टर की एक झलक के लिए घंटों इंतजार करते हैं। हालांकि, बीते पिछले दो साल से शाहरूख कोविड के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इस साल हालात थोड़े समान होने पर उन्होंने अपनी परंपरा फिर से जारी रखी।

    शाहरूख ने बालकनी से फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और ईद विश की। इसके साथ ही उन्होंने हाथ फैलाकर अपना फेमस पोज भी किया। जिसे देखकर उनके सैकड़ो फैंस खुशी के मारे चिल्लाने लगें।

    शाहरूख ने फैंस के साथ ली गई सेल्फी को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ ही फैंस को ईद मुबारक कहा।

    शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनके पास इस वक्त तीन बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें से एक है यशराज बैनर की फिल्म ‘पठान’। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    इसके अलवा उनके पास साउथ के निर्देशक एटली की अगली फिल्म भी है। जसमें वह सान्या मल्होत्रा और नयनतारा के साथ नजर आएंगे। हाल ही में शाहरूख ने अपने तीसरे प्रोजेक्ट का भी ऐलान किया था। जो फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म ‘डंकी’ है। जो फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की पहली फिल्म होगी। फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं और यह 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म इस अप्रैल में फ्लोर पर चली गई है, जिसके अगले शेड्यूल की शूटिंग बड़े पैमाने पर पंजाब में की जाएगी।