विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan की 'ओम शांति ओम 2' पर आया बड़ा अपडेट, 300 करोड़ की होगी ओपनिंग? लेखक ने बताई पूरी बात

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:02 AM (IST)

लेखक मयूर पुरी ने 'ओम शांति ओम 2' की संभावना पर बात की है। उन्होंने इसे शाहरुख और फराह के लिए 300 करोड़ का फायदेमंद प्रोजेक्ट बताया।

कब आएगा ओम शांति ओम का सीक्वल

कब आएगा ओम शांति ओम का सीक्वल

HighLights

  1. लेखक मयूर पुरी ने 'ओम शांति ओम 2' पर बात की

  2. सीक्वल 300 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकता है

  3. मयूर पुरी ने इसे दादी की रेसिपी जैसा बताया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) 9 नवंबर, 2007 को रिलीज हुई थी। मूवी को 19 साल पूरे कर चुके हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।

फिल्म के 19 साल पूरे होने के साथ ही, इसके सीक्वल को लेकर फैंस के बीच चर्चा और उत्सुकता और भी बढ़ गई है। हालांकि निर्देशक फराह खान ने अभी तक 'ओम शांति ओम 2' को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म के लेखक मयूर पुरी ने हाल ही में कहानी को आगे बढ़ाने की संभावना पर बात की है।

ज़ूम के साथ बातचीत में, मयूर पुरी ने कहा कि 'ओम शांति ओम 2' शाह रुख, फराह और मेकर्स के लिए एक फायदेमंद प्रोजेक्ट हो सकता है, लेकिन वे खुद ऐसा करने से डरेंगे।

कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी फिल्म?

मयूर ने कहा,'अगर 'ओम शांति ओम' का सीक्वल बनता है, तो आप बाकी 100 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड्स को भूल जाइए। यह 300 करोड़ रुपये की फिल्म बनेगी और इसकी ओपनिंग भी शानदार होगी। बिजनेस के नजरिए से, शाह रुख खान का इसे बनाना और फराह खान का इसे डायरेक्ट करना पूरी तरह से सही फैसला होगा। लेकिन मैं ऐसा करने से बहुत डरूंगा।'

Shah rukh (16)

मयूर पुरी ने बताया कि यह फिल्म दोबारा नहीं बन सकती। उन्होंने इसकी तुलना दादी-नानी की बनाई खास रेसिपी से की।

मयूर पुरी ने पंजीरी से की तुलना

उन्होंने कहा,'हमारी याद में ऑर्गेनिकली कुछ चीजें बन जाती हैं। नानी के हाथ की पंजीरी जो बनती थी, वो मेरी नानी नाप के तो नहीं बनाती थी। मुट्ठी भर के आटा डालती थी फिर उसमें घी और चीनी हाथ से डालती थी। वो पंजीरी फैंटास्टिक बनती थी। अगर वही चीज किसी फाइव-स्टार होटल के शेफ को रेसिपी दे दो और वो वही फॉलो करे तो भी नहीं बन पाएगी।

ओम शांति ओम वही पंजीरी है जो मेरी नानी बनाती थी मुझे नहीं लगता दोबारा बन सकती है।'

Shah rukh (17)

दर्शकों से की खास रिक्वेस्ट 

मयूर ने यह भी कहा कि ओम शांति ओम का सीक्वल ओरिजिनल के बहुत करीब होगा और फिल्ममेकर निश्चित रूप से एक एंटरटेनिंग फिल्म बनाएंगे। हालांकि, उनकी ऑडियंस से एक रिक्वेस्ट है कि अगर कभी इसका सीक्वल बनता है तो इसकी तुलना इसके सीक्वल से न करें। मयूर पुरी ने कहा कि आपको ओम शांति ओम वर्ल्ड का एक्सटेंशन मिल जाएगा। शोले दोबारा नहीं बन सकती। इतिहास गवाह है कि दोबारा वो चीज नहीं बन सकती।

यह भी पढ़ें- 3 दिन में शूट हुआ था Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर का क्लाईमैक्स, डायरेक्टर संग ले लिया था पंगा

यह भी पढ़ें- वो फिल्म जिसमें 'शक्की पति' बने थे Shah Rukh Khan, छोड़ दी थी फिल्म की आधी फीस; दिलचस्प है कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।