Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Om Puri Death Anniversary: रेलवे स्टेशन पर बर्तन धोकर गुजारा करते थे ओम पुरी, पुण्यतिथि पर जानें खास बातें

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की पुण्यतिथि 6 जनवरी को होती है। ओम पुरी बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने अभिनय से केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों के दिलों को जीता था।

    By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Wed, 06 Jan 2021 10:07 AM (IST)
    Hero Image
    Photo credit - Instagram Fane Page Account

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की पुण्यतिथि 6 जनवरी को होती है। ओम पुरी बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने अभिनय से केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों के दिलों को जीता था। ओम पुरी ने हिंदी फिल्मों के अलावा अंग्रेजी मराठी, कन्नड़, गुजराती और पंजाबी सहित कई भाषा की फिल्मों में काम किया था। दिग्गज अभिनेता के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला जिले में हुए था। उनके पिता राजेश पुरी रेलवे में काम किया करते थे, लेकिन एक समय ऐसा आया जब ओम पुरी के परिवार को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। उनकी जिंदगी के शुरुआती दिन मुफलिसी में गुजरे थे। उन्हें रेलवे स्टेशन पर बर्तन साफ करके अपना वक्त गुजारा करना पड़ा था। दिग्गज अभिनेता अपने संघर्ष की कहानी कई मीडिया इंटरव्यू में बयां कर चुके हैं।

    काम करने के साथ ओम पुरी ने अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा था। उन्होंने अभिनय की पढ़ाई एफटीआईआई से की थी। ओम पुरी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के भी छात्र रहे थे। ओम पुरी और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह साल 1973 में एक साथ पढ़ाई करते थे। अभिनय की लंबी पढ़ाई के बाद ओम पुरी ने सिनेमा की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से फिल्मी पर्दे पर अपना करियर शुरू किया था। यह फिल्म साल 1976 में आई थी।

    इसके बाद उन्होंने भारत की कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी कभी न भूलने वाली छाप छोड़ी। उन्होंने कई टीवा सीरियल्स में भी काम किया था। ओम पुरी के करियर की शानदार फिल्मों की बात करें तो उन्होंने आक्रोष, अर्धसत्य, घायल, चाची 420 और मकबूल सहित कई फिल्मों में काम किया था। ओम पुरी ने अंग्रेजी फिल्म सिटी ऑफ जॉय, वूल्फ, द घोस्ट एंड द डार्कनेस, ईस्ट इज ईस्ट और कोड 46 सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और खूब नाम कामाया था।

    अपने बेहतरीन अभिनय और सिनेमा में खास योगदान के लिए ओम पुरी को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। उन्होंने पद्मश्री और ओबीई (ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर) जैसे शानदार पुरस्कार हासिल किए थे। लेकिन हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज कलाकार ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को मुंबई के अंधेरी में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उनके निधन के बाद उन्हें 89वें ऑस्कर पुरस्कार के आयोजन में खास सम्मान दिया गया था।