विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'संन्यास वापस लो', O Romeo के डायरेक्टर ने Arijit Singh के रिटायरमेंट के बाद शेयर किया दिल छूने वाला वीडियो

Published: Sat, 31 Jan 2026 04:30 PM (IST)

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के डिसीजन ने सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि निर्देशक-निर्माता और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री ...और पढ़ें

विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह से की गुजारिश/ फोटो- Instagram

विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह से की गुजारिश/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 800 से ज्यादा गीत गाकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। अरिजीत के अचानक लिए गए इस निर्णय से फैंस का दिल टूट गया था, यहां तक कि इंडस्ट्री भी यह नहीं समझ पा रही थी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

श्रेया घोषाल, अरमान मलिक सहित कई सिंगर्स की प्रतिक्रिया के बाद अब 'ओ रोमियो' के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया और साथ ही उनसे गुजारिश भी की।

एक साथ जैमिंग करते दिखें विशाल भारद्वाज-अरिजीत सिंह

निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डायरेक्टर 'ओ रोमियो' के रोमांटिक ट्रैक 'इश्क का फीवर' के लिरिक्स तैयार कर रहे हैं और जैमिंग सेशन में उनके साथ सिंगर अरिजीत भी मौजूद हैं। यह अरिजीत सिंह का 'बॉर्डर 2' का अगला गाना है, जो उन्होंने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के लिए गाया है।

यह भी पढ़ें- 'जल्द वापस आओ...' Gadar डायरेक्टर ने Arijit Singh के लिए लिखा भावुक पोस्ट, सिंगर को बताया जीनियस

वीडियो में विशाल भारद्वाज लिरिक्स गुनगुना रहे हैं और अरिजीत सिंह उन्हें पीछे से ज्वाइन कर रहे हैं। सिंगर अरिजीत सिंह के साथ कई गानों पर काम कर चुके विशाल भारद्वाज ने बताया कि उन्हें इस बात की भनक नहीं थी अरिजीत सिंह ऐसा बड़ा डिसीजन लेने वाले हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vishal Bhardwaj (@vishalrbhardwaj)

पता नहीं था कि अरिजीत के साथ ये आखिरी गाना होगा

इस वीडियो को शेयर करते हुए विशाल भारद्वाज ने कैप्शन में लिखा, "हाय अरिजीत...कुछ दिनों पहले, जब हम इस गाने पर जैमिंग कर रहे थे, तब मुझे नहीं पता था कि ये मेरा तुम्हारे साथ आखिरी गाना होने वाला है। ये अनफेयर है, अपना संन्यास वापस लो, हमें यह स्वीकार नहीं है।"

vishal-arijit

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। उन्होंने लिखा था, "आप सभी को हैप्पी न्यू ईयर। आप लोगों ने मुझे जितना प्यार दिया है, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैग वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइंमेंट नहीं ले रहा हूं। मैं ये छोड़ रहा हूं, मेरी जर्नी बहुत ही खूबसूरत थी।" विशाल भारद्वाज के इस पोस्ट को देखकर फैंस भी उनसे सिंगर के डिसीजन को बदलवाने की कोशिश करने के लिए कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'खुद से झूठ मत बोलो..', Arijit Singh के रिटायरमेंट के बीच सिंगर विशाल ददलानी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल