विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Arijit Singh के इन 5 गानों ने किया आशिकों के दिलों को छलनी, ब्रेकअप के बाद दिला देते हैं एक्स की याद

Published: Thu, 29 Jan 2026 04:13 PM (IST)

अरिजीत सिंह के गानों का दिल टूटे आशिकों पर गहरा असर होता है। आज के समय में जब भी किसी ...और पढ़ें

ब्रेकअप से जूझ रहे हर आशिक के दिल को छूते हैं अरिजीत के ये 5 गाने/ फोटो- Instagram

ब्रेकअप से जूझ रहे हर आशिक के दिल को छूते हैं अरिजीत के ये 5 गाने/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को एक पोस्ट शेयर कर जब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी, तो उनके फैंस का दिल टूट गया था। फैंस उनसे सोशल मीडिया पर कमेंट करके ये गुजारिश कर रहे हैं कि वह ऐसा न करें। अरिजीत हिंदी सिनेमा के वह सिंगर हैं, जिनके गाने कानों को नहीं, सीधा दिल को छूते हैं। जब भी कोई उदास होता तो वह उनके गाने सुनता, मन में कोई बैचेनी होती तो Youtube पर उनके गानों में लोग एक अलग सुकून पाते हैं।

खास तौर पर आज के टाइम में जब भी किसी का ब्रेकअप होता है, तो वह अरिजीत सिंह के गानों के लिरिक्स से काफी रिलेट करता है। वह अपने एक्स को सिंगर के गाने फॉरवर्ड करते हैं और जो जज्बात शब्दों में बयां नहीं कर पाते, वह उनके गानों से कर देते हैं। कई गाने तो ऐसे हैं, जिसे सुनते ही उन्हें अपने एक्स याद आ जाते हैं। आज हम आपको अरिजीत सिंह के उन 5 गानों के बारे में बता रहे हैं, जो किसी भी आशिक के दिल को छलनी कर देता है और यूट्यूब पर इन गानों को मिलियन में व्यूज मिले हैं।

चन्ना मेरेया (Channa Mereya)

'ए दिल है मुश्किल' का 'चन्ना मेरेया' गाना तो ब्रेकअप एंथम बन चुका है। अरिजीत सिंह की आवाज में गाया ये गाना उन लोगों के जज्बातों को व्यक्त करता है, जो हमेशा एक तरफा आशिक बनकर रह जाते हैं। रणबीर कपूर इस गाने में वह शख्स हैं, जो अनुष्का से प्यार करते हैं, लेकिन उनके मन में हमेशा ये डर रहता है कि अगर वह उनसे दिल की बात कह देंगे, तो कहीं उनकी दोस्ती खराब न हो जाए। इस गाने में वह अपने जज्बातों को बयां करते हुए अपने प्यार को जाने देता है। 'चन्ना मेरेया' गाने को यूट्यूब पर 258 मिलियन व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- इस स्टारकिड को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे Arijit Singh? डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे सिंगर

channa mereya

अगर तुम साथ हो (Agar Tum Saath Ho)

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' का ये गाना बहुत बड़ा हिट हुआ था। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस गाने में बिछड़ने के दर्द और एक-दूजे के साथ रहने की गहरी इच्छा को दर्शाया गया है। गाने में अकेलेपन को दिखाया गया है। दिल और दिमाग के बीच चल रही उथल-पुथल वाले इमोशन को बहुत ही अच्छे से दर्शाया गया है। जहां दो इंसान एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन उनके हालात उन्हें साथ नहीं रहने देते। इस गाने को यूट्यूब पर 161 मिलियन व्यूज मिले हैं।

agar tum sath ho

पछताओगे (Pachtaoge)

विक्की कौशल और नोरा फतेही पर फिल्माया ये गाना बहुत बड़ा हिट हुआ था। यह एक सिंगल है, जिसे यूट्यूब पर 690 मिलियन व्यूज मिले हैं। ये गाना धोखे और पछतावे पर बेस्ड है। जिसमें लड़का,लड़की सच्चा प्यार करने वाले अपने पार्टनर को चीट करती है। इस गाने के एक-एक लिरिक्स से प्यार में धोखा खाया इंसान कनेक्ट फील करता है।

nora fatehi

हमारी अधूरी कहानी (Hamari Adhuri Kahani)

ये ब्रेकअप सॉन्ग उन लोगों की भावनाओं को दर्शाता है, जिनके बीच प्यार तो बहुत ज्यादा है, लेकिन उनकी लव स्टोरी समाज के दायरों में बंधकर अधूरी रह जाती है। इमरान हाशमी और विद्या बालन पर फिल्माए गए इस गाने ने लाखों लोगों का दिल छुआ था। एक समय पर ये गाना लगभग उन सभी की लिस्ट में था, जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। इस गाने को Youtube पर 274 मिलियन व्यूज मिले हैं।

hamari adhuri kahani

ओ बेदर्दी या (O Bedardeya)

चन्ना मेरे और अगर तुम साथ हो के बाद 'तू झूठी मैं मक्कार' के इस सैड सॉन्ग को भी रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दीं। अरिजीत सिंह की आवाज में ये गाना उन्हें डेडीकेट है, जो एक बड़े परिवार में रहने के बावजूद भी पार्टनर के छोड़ जाने से एक अकेलापन महसूस करते हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 156 मिलियन व्यूज मिले हैं।

ranbir kapoor 11

अरिजीत सिंह ने अपने 15 साल के करियर में तकरीबन 800 के आसपास गाने गाए हैं। साल 2011 में रिलीज हुआ उनका 'मर्डर' फिल्म का पहला गाना 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' भी उन आशिकों की प्ले लिस्ट में काफी रहा है, जिनके दिल और दिमाग में दूसरी बार प्यार में पड़ने को लेकर जंग चलती रहती है।

यह भी पढ़ें- Border 2 की वजह से Arijit Singh ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास? भूषण कुमार ने अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम