विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खुद से झूठ मत बोलो..', Arijit Singh के रिटायरमेंट के बीच सिंगर विशाल ददलानी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

Published: Thu, 29 Jan 2026 04:50 PM (IST)

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट से पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड है। श्रेया घोषाल से लेकर उदित नारायण सहित कई ...और पढ़ें

विशाल ददलानी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल/ फोटो- Instagram

विशाल ददलानी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले पर फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग रिएक्ट कर रहे हैं। श्रेया घोषाल से लेकर उदित नारायण और अरमान मलिक जैसे बेहतरीन सिंगर्स ने अरिजीत सिंह के यूं अचानक लिए गए फैसले पर रिएक्ट किया है।

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बीच अब हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का एक क्रिप्टिक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट फैसले से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विशाल ददलानी ने अपने इस क्रिप्टिक पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। किस बारे में उनका ये पोस्ट नीचे पढ़ें डिटेल्स:

अमीरी और पावर सुरक्षा की गारंटी नहीं है

विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "कुछ सीखा? सफलता शांति और संतुष्टि की गारंटी नहीं होती। अमीरी और पावर सेफ्टी की गारंटी नहीं देते। लाइफ बहुत अजीब है और छोटी है। अपना एक भी पल बर्बाद मत करो। खुद से खुद के बारे में झूठ मत बोलो। वह बनने की बिल्कुल भी कोशिश मत करो, जो सामने वाला चाह रहा है कि तुम ऐसे बनो। अपनी जिंदगी को खुलकर पूरी तरह जियो। बस मैं यही बेस्ट सलाह दे सकता हूं।

विशाल ददलानी ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "हमारे पास जो थोड़ा बहुत भी है, वह बस 'वर्तमान' है, जो यादों और उम्मीदों के बीच मौजूद है।"

यह भी पढ़ें- 'प्रतिद्वंद्वी मेरे दोस्त हैं,' कॉम्पिटिशन को लेकर' सिंगर Vishal Dadlani की दो टूक, AI को लेकर कही ये बात

vishal dadlani

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

विशाल ददलानी के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स भी उनकी सोच की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपकी बात सीधा दिल को लगी है। ये एक रिमाइंडर है, जो हमें यह सिखाता है कि जिंदगी में किसी और को कुछ भी प्रूफ करने की जरूरत नहीं है। हमें बस खुद से ईमानदार रहना है।"

विस्गल

दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी ये सिर्फ सलाह नहीं है, बल्कि मिलियन डॉलर एडवाइज है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाई जी सब ठीक है ना, वैसे ही अरिजीत सिंह ने दिल तोड़ दिया है रिटायरमेंट लेकर, अब आप कुछ भी मत सुनाना प्लीज।"

यह भी पढ़ें- Arijit Singh के इन 5 गानों ने किया आशिकों के दिलों को छलनी, ब्रेकअप के बाद दिला देते हैं एक्स की याद