Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nusrat Jahan की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हुईं खूब वायरल, आज है रिसेप्शन

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jul 2019 01:31 PM (IST)

    2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में विपक्ष के जो नेता चुनाव जीतने में कामयाब रहे उनमें से एक हैं पश्चिम बंगाली की एक्ट्रेस Nusrat Jahan। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Nusrat Jahan की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हुईं खूब वायरल, आज है रिसेप्शन

    नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कई नए चेहरे सांसद बने और संसद तक पहुंचे। इसमें से एक खूबसूरत चेहरा नुसरत जहां (Nusrat Jahan) का है जो लोकसभा चुनाव 2019 होने से पहले सुर्खियों में रहीं और आज भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में विपक्ष के जो नेता चुनाव जीतने में कामयाब रहे उनमें से एक हैं पश्चिम बंगाली की एक्ट्रेस नुसरत जहां। नुसरत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं जो आप इस खबर में देख सकते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस से पाॅलिटीशियन बनी मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराई है। दोनों अभिनेत्रियों ने तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधियों के रूप में अच्छे अंतर से जीत हासिल की। हालांकि जीत के बाद पहले ही दिन मिमी और नुसरत संसद विजिट में वेस्टर्न ड्रेस को लेकर ट्रोल होने लगीं थीं। जादवपुर से चुनाव लड़ने वाली मिमी ने एक तस्वीर अपलोड की थी। इस तस्वीर में मिमी संसद के सामने एक सफेद शर्ट और डेनिम पहने दिख रही थीं। वहीं नुसरत वाइन कलर की शर्ट और डेनिम पहने दिखीं थीं। दोनों की ये ड्रेस काफी अलग थी क्योंकि संसद में अधिकांश महिला राजनेता साड़ी और सलवार सूट पहन कर जाती हैं। इस पहनावे की तस्वीरें सामने आने के बाद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। 

    सांसद बननेे केे बाद नुसरत जहां ने हिंदू रीति रिवाज के बाद क्रिश्चियन तरीके से भी निखिल जैन के साथ शादी कर ली थी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Towards a happily ever after with @nikhiljain09 ❤️

    A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

    19 जून को नुसरत और निखिल ने तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हिंदू रिती रिवाज से शादी की थी इसके दो दिन बाद यानी 21 जून को दोनों ने क्रिश्चियन तरीक से भी शादी कर ली थी। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    “Yes - I Do “ ... #whitewedding #fairytalewedding #lovewillfindyou @nikhiljain09 @knottingbells Thank u for capturing it all..!!

    A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

    नुसरत ने क्रिश्चियन ब्राइडल लुक में अपनी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके बाद नुसरत ने संसद में शपथ ली थी जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वे बिल्कुल नई नवेली दुल्हन वाले रूप में नुसरत नज़र आयीं थीं। हाथों में मेहंदी, सुहाग की चूड़ियां, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी के साथ नुसरत के इंडियन वुमन अवतार की ख़ूब चर्चा हो रही थी। 

    लेकिन संसद में सिंदूर लगाकर पहुंचने पर उनके खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया था। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से जुड़ी कई तस्वीरों को साझा किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Its great to find that one person you’d like to annoy for the rest of ur life @nikhiljain09 iv been lookin for u since i heard my first love story.. now i realise u were in my heart all along.. #thenjaffair big hug to team @weddingsbyesl and @knottingbells

    A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

    नुसरत की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने खूब पसंद किया है।  

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Every woman’s dream to get dressed in red on the most special day of her life.. i’d like to thank my family nd friends who stood by me all through.. and all the people who showered there blessings on us..!! 🙏🙏🙏

    A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

     नुसरत जहां (Nusrat Jahan) का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन चार जुलाई को यानी आज है। कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में होने वाले इस रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। ये गेस्ट लिस्ट नुसरत और उनके पति निखिल जैन ने खुद तैयार की है। नुसरत जहां मेहमानों को खुद इंवाइट कर रही हैं। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम बंदगी कालरा ने शेयर किया डांस वीडियो तो ट्रोलर्स ने Sunny Deol से की तुलना, देखिए वीडियो