विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nora Fatehi: 'मुझे इस पर गर्व है', प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर नोरा फतेही ने कह दी ये बात

Published: Tue, 23 Apr 2024 03:21 PM (GMT+05:30)

नोरा फतेही फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ये मुकाम अपने दम पर ...और पढ़ें

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर नोरा फतेही ने कही ये बात, (X Image)
प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर नोरा फतेही ने कही ये बात, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही बॉलीवुड की डांस डीवा हैं। एक्ट्रेस का हर गाना आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में ये मुकाम अपने दम पर हासिल किया है। हालांकि, कई बार दूसरे सेलेब्स की तरह उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना कर पड़ता है। नोरा फतेही को लेकर कई बार प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहें उड़ चुकी हैं। जिस पर एक्ट्रेस ने अब रिएक्ट किया है।

नोरा फतेही किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं। फिल्म और गानों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने वायरल वीडियो के लिए भी ध्यान चर्चा बटोरती हैं।

यह भी पढ़ें- Kabir Singh में कियारा आडवाणी नहीं ये एक्ट्रेस थी मेकर्स की पहली पसंद, आज अक्षय कुमार की हीरोइन बनकर भी हैं फ्लॉप

प्लास्टिक सर्जरी पर नोरा का बयान

नोरा फतेही ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों को लेकर बात की। न्यूज 18 शोशा संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "दुर्भाग्य से ये वो चीजें हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। वे सिर्फ सोशल मीडिया एल्गोरिदम गेम खेल रहे हैं। किस्मत से मुझे एक अच्छी बॉडी मिली है और मुझे इस पर गर्व है। मैं इससे शर्मिंदा नहीं हूं।"

पैपराजी पर भड़कीं नोरा

नोरा फतेही ने बातचीत में इसके अलावा पैपराजी कल्चर को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि पैपराजी जानबूझकर उनके बॉडी पार्ट्स पर कैमरा फोकस करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है उन्होंने पहले कभी ऐसा हिप नहीं देखा है। जो है सो है। मीडिया सिर्फ मेरे साथ ही ऐसा नहीं करती, बल्कि दूसरे एक्ट्रेसेस के साथ भी ऐसा करती है।"

यह भी पढ़ें- 'मेरे बॉडी पार्ट्स पर कैमरा करते हैं जूम', पैपराजी पर भड़कीं Nora Fatehi, बताया कैसे करते हैं परेशान

कैमरा जूम करने पर लगाई लताड़

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हो सकता है कि वे आपके हिप पर जूम न करें, क्योंकि ये उन्हें एक्साइटिंग न लगता हो, लेकिन वे फालतू में शरीर के दूसरे पार्ट्स पर कैमरा जूम करते हैं। कभी-कभी, मुझे लगता है कि जूम करने के लिए कुछ भी नहीं है, तो वो फिर किस चीज पर फोकस कर रहे हैं?"

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।