नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने डांस के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन नोरा के डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। वहीं उनके डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच नोरा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जो काफी मजेदार है। नोरा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह फनी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो को नोरा फतेही ने अपने इंस्टग्राम आकउंट पर शेयर किया है। इसमें आप सुन सकते हैं कि नोरा कहती हैं कि वह वैप चैलेंज स्वीकार करती हैं। इसी के बाद ही वह धमाकेदार अंदाज में डांस करने लगती हैं। वहीं किचन में काम कर रहीं नोरा फतेही की मां (वीडियो में नेरा ने ही मां का किरदार निभाया है) उनका डांस देखकर काफी हैरान जाती हैं। वह किचन से ही नोरा को चप्पल फेंककर उन्हें मारना शुरू कर देती है। इसके बाद नोरा वहां से भाग जाती हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में आप सुन सकते हैं कि उनकी मां कहती हैं, 'लोग यहां कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी है, बंद करो इसे।' नोरा का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस नोरा के डांस के साथ ही इसमें उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैंस के अलावा वीडियो पर सेलेब्स भी मजेदार कॉमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नोरा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एली अवराम ने लिखा, मुझे तुम्हारी मां का कैरेक्टर पसंद आया।' वहीं नरगिस फाखरी ने उनके वीडियो पर हंसने वाले इमोजीस बना कर कमेंट किया। नोरा फतेही के इस वीडियो को अभी तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप