Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nora Fatehi ने बिकिनी टॉप में किया शानदार डांस, देखें वायरल वीडियो

    बॉलीवुड एक्ट्रसे नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स और बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है।

    By Nitin YadavEdited By: Updated: Thu, 01 Jul 2021 07:04 AM (IST)
    Hero Image
    Nora Fatehi dances fabulous in bikini top.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रसे नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स और बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। नोरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जो खूब वायरल होते हैं। अब ऐसा ही उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में अभिनेत्री पिंक कलर की बिकिनी टॉप और ब्लू कलर का डेनिम शॉर्ट्स पहने एक इंग्लिश सॉन्ग पर शानदार डांस मूव्स करती दिख रही हैं। उनके खुल बाल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूके की डांसर, मॉडल और कोरियोग्राफर गीना को टैग करत हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘समर टाइम वाइब्स.... बैक अप एंड वाइन इट।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    नोरा की इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब कर रहे हैं। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कलाकार और फैंस कमेंट कर उनके डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कोरियोग्राफर रंजीतदेव के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों सॉन्ग ‘कोई करके बहाना’ पर शानदार डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं। इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘कोरियोग्राफर रजित देव के साथ करीब हुकस्टेप कर रही हूं! मुझे सिखाने के लिए धन्यवाद!’

    वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि नोरा फतेही कई लोकप्रिय डांस सॉन्ग में अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। जैसे दिलबर (सत्यमेव जयते), कमरिया (स्त्री) और ओ साकी साकी (बाटला हाउस) में नजर आ चुकी हैं।