Nora Fatehi को मुंबई में किया गया स्पॉट, पोज करने का तरीका देख ट्रोल ने कहा- मलाइका अरोड़ा को कॉपी क्यों...
Nora Fatehi Video नोरा फतेही की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा रहा है। हालांकि उनके चलने का अंदाज फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Video: फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्टाइलिश गॉगल पहन रखा था। इसके अलावा उन्होंने स्किन टाइट जींस और टीशर्ट पहन रखी थी। उनके कंधे पर लगा घाव भी नजर आ रहा था। हालांकि, वह चेहरे पर स्माइल बनाए हुए थी। नोरा फतेही की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे 1 घंटे में आठ हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर डेढ़ सौ के करीब कमेंट किए गए हैं।
नोरा फतेही को गाड़ी से उतरकर बिल्डिंग में जाते हुए देखा जा सकता है
वीडियो में नोरा फतेही को गाड़ी से उतरकर बिल्डिंग में जाते हुए देखा जा सकता है। उनके बाल खुले हुए हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया रहा है। एक ट्रोलर ने लिखा है, 'मलाइका को कॉपी क्यों करने लगी बहन जी।' वहीं एक ने लिखा है, 'नोरा भी नॉर्मल आप खूबसूरत हो। पोज करने का ड्रामा और ओवर स्टाइल आपको सूट नहीं करता।' एक ने लिखा है, 'कभी नॉर्मल इंसान की तरह चल लिया करो।' एक ने लिखा है, 'इसे लग रहा है यह सुपरस्टार है।' एक ने लिखा है, 'सुकेश सेकंड हैंड।' एक ने लिखा है, 'यह मलाइका जैसे क्यों चल रही है।' वहीं कई लोगों ने उनकी प्रशंसा भी की है। एक ने लिखा है, 'गजब यार।' वहीं, एक ने लिखा है, 'खूबसूरत।'
यह भी पढ़ें: Uorfi Javed के रुढ़िवादी अब्बू करते थे मारपीट, सुसाइड करने का कई बार कर चुकी हैं प्रयास
नोरा फतेही सेल्फी के गाने पर रील बनाती नजर आई थी
नोरा फतेही हाल ही में अक्षय कुमार के साथ सेल्फी के गाने पर रील बनाती नजर आई थी। उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें दोनों ने काफी शानदार डांस किया था। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
यह भी पढ़ें: Pathaan की रिलीज बांग्लादेश में फिर टली, 8 वर्षों से कोई भी हिंदी फिल्म नहीं हुई है रिलीज
नोरा फतेही ने कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी किया है
नोरा फतेही बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी किया है। उनका डांसिंग अंदाज कई फैंस को काफी पसंद आता है। नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।