Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nora Fatehi का बोल्ड अंदाज ट्रोलर्स को नहीं आया रास, वीडियो पर लिखा- मलाइका अरोड़ा वर्जन 2.0

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 20 May 2023 06:57 PM (IST)

    Nora Fatehi Brutally Trolled नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है। अब उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि वह काफी खूबसूरत लग रही है। कई लोगों ने उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से की है।

    Hero Image
    Nora Fatehi Brutally Trolled, Nora Fatehi hot video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Brutally Trolled: फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही को मुंबई में एक होटल में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाइट ब्लू कलर की ब्रालेट और ब्लैक कलर की स्किन टाइट लेगिंग्स पहन रखी है। वहीं, उन्होंने एक खूबसूरत गॉगल भी लगा रखा है। उनके बाल बंधे हुए हैं। उन्होंने एक बैग ले रखा है और वह अपनी गाड़ी से उतरकर होटल की ओर जाती नजर आ रही है। हालांकि, इस दौरान कई फोटोग्राफर उनकी वीडियो और फोटोस भी क्लिक कर रहे हैं। इन सभी से बेखबर वह अपने अंदाज में जा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोरा फतेही को उनके लुक को लेकर ट्रोल किया है

    कई लोगों ने नोरा फतेही को उनके लुक को लेकर ट्रोल किया है। फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "लेडी बॉस अपने सनग्लासेस के साथ। नोरा फतेही को हमारी टीम ने स्पॉट किया। वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही है।" उनके इस वीडियो को 2 घंटे में 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर सैकड़ों कमेंट किए गए हैं। एक ने लिखा है, 'यह और मलाइका एक जैसी है।" एक ने लिखा है, "मलाइका बन रही है धीरे-धीरे।" एक ने लिखा है, 'मलाइका अरोड़ा की सस्ती कॉपी बनती जा रही है।" एक ने लिखा है, "यह बहुत खूबसूरत है।" एक ने लिखा है, "मलाइका वर्जन 2.0।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    नोरा फतेही ने कई फिल्मों में स्पेशल नंबर किया है

    नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, वह अपनी बोल्ड डांसिंग के लिए भी जानी जाती है। नोरा फतेही ने कई फिल्मों में स्पेशल नंबर किया है। उनके जैसा डांस बहुत ही कम एक्ट्रेस कर पाती हैं। वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    नोरा फतेही की इंस्टाग्राम पर भारी-भरकम फैन फॉलोइंग है

    नोरा फतेही ने कुछ ही समय में बॉलीवुड के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम कमा लिया हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी भारी-भरकम फैन फॉलोइंग है। हालांकि, कई लोग उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी करते हैं। इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और वह कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रयास करती रहती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)