Amartya Sen: जिंदा हैं नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, बेटी नंदना सेन ने फोटो शेयर कर खारिज की निधन की खबरें
Nandana Sen On Amartya Sen Death News हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आई कि 89 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का निधन हो गया है। अब उनकी बेटी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nandana Sen On Amartya Sen Death News: हाल ही में, एक खबर सामने आई कि भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन (Amartya Sen) का निधन हो गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया गया था कि 89 साल की उम्र में अमर्त्य सेन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मगर ये खबर बिल्कुल झूठी हैं। खुद उनकी बेटी और अभिनेत्री नंदना सेन (Nandana Sen) ने पिता के निधन की खबरों को झुठला दिया है।
दरअसल, हुआ यूं कि क्लोडिया गोल्डिन नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर अमर्त्य सेन के निधन की खबर साझा की। अमर्त्य सेन की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा गया, "एक भयानक खबर है। मेरे सबसे प्रिय प्रोफेसर अमर्त्य सेन का कुछ मिनट पहले निधन हो गया है। कोई शब्द नहीं है।" इस खबर के सामने आते ही लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।
A terrible news. My dearest Professor Amartya Sen has died minutes ago. No words. pic.twitter.com/giIdK0t2XA
— Claudia Goldin (@profCGoldin) October 10, 2023
यह भी पढ़ें- Thank You For Coming को बताया महिलाओं का शर्मनाक टॉपिक, Ekta Kapoor ने यूं लगाई यूजर की लताड़
अमर्त्य सेन के निधन की खबर को बेटी ने झुठलाया
पिता के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री और स्क्रीन राइटर नंदना सेन ने एक ट्वीट कर बताया है कि उनके पिता अभी जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं। नंदना ने अपने पिता के साथ एक प्यारी फोटो भी शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए नंदना ने कहा कि उनके पिता एकदम ठीक हैं और हार्वर्ड में बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
Friends, thanks for your concern but it’s fake news: Baba is totally fine. We just spent a wonderful week together w/ family in Cambridge—his hug as strong as always last night when we said bye! He is teaching 2 courses a week at Harvard, working on his gender book—busy as ever! pic.twitter.com/Fd84KVj1AT
— Nandana Sen (@nandanadevsen) October 10, 2023
नंदना ने ट्वीट में लिखा, "दोस्तों, आपकी चिंता के लिए धन्यवाद लेकिन यह फर्जी खबर है। बाबा पूरी तरह से ठीक हैं। हमने कैंब्रिज में अपने परिवार के साथ शानदार एक हफ्ता बिताया। कल रात जब हमने अलविदा कहा तो उनका हग हमेशा की तरह मजबूत था। वह हार्वर्ड में हर हफ्ते दो कोर्स पढ़ा रहे हैं। साथ ही अपने जेंडर बुक पर काम भी कर रहे हैं। हमेशा की तरह व्यस्त।"
यह भी पढ़ें- Zareen Khan को बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस को मिली जीत, रद्द हुआ गिरफ्तारी वारंट

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।