Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anushka Shetty Nishabdham First Look: बाहुबली प्रभास के बाद अब आ रही हैं उनकी 'देवसेना', इस बार ऐसा है किरदार

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 12 Sep 2019 02:00 PM (IST)

    Anushka Shetty Nishabdham First Look निशब्दम में अनुष्का शेट्टी का किरदार बाहुबली की तेज़तर्रार देवसेना से बिल्कुल अलग है। अनुष्का इस बार मूक कलाकार साक्षी के किरदार में दिखेंगी।

    Anushka Shetty Nishabdham First Look: बाहुबली प्रभास के बाद अब आ रही हैं उनकी 'देवसेना', इस बार ऐसा है किरदार

    नई दिल्ली, जेएनएन। बाहुबली प्रभास की साहो 30 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म हिंदी बॉक्स ऑफ़िस पर भी कमाल कर रही है। फ़िल्म अब तक 136 करोड़ के आस-पास जमा कर चुकी है। प्रभास के बाद अब उनकी देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी हिंदी बॉक्स ऑफ़िस पर लौट रही हैं, जिनकी फ़िल्म निशब्दम रिलीज़ होने वाली है। यह फ़िल्म भी साहो की तरह कई भाषाओं में रिलीज़ होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशब्दम में अनुष्का शेट्टी का किरदार बाहुबली की तेज़तर्रार देवसेना से बिल्कुल अलग है। अनुष्का इस बार मूक कलाकार साक्षी के किरदार में दिखेंगी। फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है, जिससे पता चलता है कि फ़िल्म चार भाषाओं तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज़ की जा रही है। अंग्रेजी में फ़िल्म का टाइटल साइलेंस रखा गया है।

    हिंदी पट्टी के दर्शकों का ध्यान रखते हुए फ़िल्म का हिंदी वाले पोस्टर पर शीर्षक देवनागरी में लिखा गया है। इन पोस्टरों के साथ जो कैप्शन लिखा गया है, उससे अनुष्का के किरदार साक्षी के बारे में पता चलता है। लिखा- उसका दिल बोलता है, लेकिन वो नहीं।

    फ़िल्म में अनुष्का के साथ आर माधवन, अंजलि, सुब्बाराजू, शालिनी पांडेय और किल बिल सीरीज़ वाले माइकल मैडसन अहम किरदारों में हैं। कहानी की पृष्ठभूमि अमेरिका के सिएटल शहर में रखी गयी है। बताया जाता है कि निशब्दम, साइलेंट थ्रिलर है, जिसके लिए अनुष्का ने साइन लैंग्वेज सीखी है। इस फ़िल्म के ज़रिए माधवन और अनुष्का 13 साल बाद रीयूनाइट हो रहे हैं। दोनों तमिल फ़िल्म रेंडू में साथ काम किया था। फ़िल्म का निर्देशन हेमंत मधुकर ने किया है। 

    बाहुबली2- द बिगिनिंग के बाद अनुष्का हॉरर थ्रिलर फ़िल्म भागमती में नज़र आयी थीं, उसे सिर्फ़ तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया गया था। इस साल 2 अक्टूबर पर आ रही चिरंजीवी की फ़िल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में अनुष्का रानी लक्ष्मीबाई के रोल में दिखेंगी।