नेहा राज का नया सॉन्ग हुआ वायरल, सुनीता सिंह की अदायगी ने जीता फैंस का दिल
Neha Raj Song Starring Sunita Singh Released वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया गाना रिलीज किया है। इस लेटेस्ट ट्रैक को ऑडियन्स काफी पसंद कर रही है। गाने को नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वहीं सॉन्ग को एक्ट्रेस सुनीता सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में नेहा राज आवाज और सुनीता सिंह की अदायगी बेहद ही मनमोहक लग रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Neha Raj Song Starring Sunita Singh Released: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज होने वाले बेहतरीन गानों को काफी पसंद किया जाता है। आए दिन एक से बढ़कर एक अच्छे भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं, जिसे हाथों हाथ लिया जाता है। इसी बीच भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की हिट सिंगर नेहा राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना 'हमरा मरद के फसइलु' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
नेहा राज आवाज और सुनीता सिंह की अदायगी
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के इस लेटेस्ट ट्रैक को ऑडियन्स काफी पसंद कर रही है। इस गाने को नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वहीं, सॉन्ग को एक्ट्रेस सुनीता सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं, डांस और मस्ती से सबका दिल लूट लिया है।
कैसा है सुनीता सिंह स्टारर ये गाना ?
गाने की बात करें तो एक्ट्रेस सुनीता सिंह अपने पति को अपनी सहेली के साथ रोमांस करते देख लेती हैं। इसके बाद वो अपनी सहेली को खरी खोटी सुनाती हैं। एक्ट्रेस उनके साथ ऐसा करने के लिए अपनी दोस्त पर तंज कसते हुए कहती हैं, 'देले ना धियान ऊ त बोलेला ना, प्यार से मुंह कभो खोलेला ना... बोला का घोर के पियउलू ह हो, हमरे मरद के फसइलु हो, ई का कइलु हो... सखिया के सवतिन बनइलु हो, ई का कइलु हो...। इस गाने में नेहा राज आवाज और सुनीता सिंह की अदायगी बेहद ही मनमोहक लग रही है।
गाने के निर्माता और निर्देशक
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत 'हमरा मरद के फसइलु' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर नेहा राज है और एक्ट्रेस सुनीता सिंह हैं। इस गाने के गीतकार सूरज सिंह हैं। इसका संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर पंकज कट्टी, एडिट मीत जी और डीआई रोहित ने किया है। इस गाने के सभी राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।