Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neha Kakkar ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें, कहा- 'हे भगवान सबको वैक्सीन लग जाए और फिर...'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 21 May 2021 12:37 PM (IST)

    नेहा ने रोहनप्रीत सिंह संग शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में बनें हैं। दोनों अक्सर अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो फैंस के ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit - Neha Kakkar Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में ​सेल्फी क्वीन के नाम से  मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इंडस्ट्री की हिट सिंगर्स में गिनी जाती हैं। नेहा ने अपने करियर में न जानें कितने सुपरहिट गानें दिए हैं। नेहा के गाने रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेड करने लगते हैं। वहीं गानों के अलावा नेहा सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। बीते साल नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में बनें हैं। दोनों अक्सर अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच अब नेहा ने अपनी कुछ खास तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां देखें नेहा की खूबसूरत तस्वीरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

    नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में फुल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। नेहा पेड़, झरने और पहाड़ों के बीच अपना फोटोशूट करा रही हैं। इन तस्वीरों के देखकर साफ पता चल रहा है कि नेहा नेचर लवर हैं। नेहा की ये तस्वीरें उनके होम टाउन उत्तराखंड की हैं। 

    फोटोज को शेयर करते हुए नेहा ने खास कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, 'हमारा उत्तराखंड सबसे प्यारा!!! हे भगवान सबको वैक्सीन लग जाए और फिर सब आकर यहां की खूबसूरती दखें... यहां का भी और पूरे भारत का भी रोजगार शुरू हो जाए वापस, सब फिर से अच्छा हो जाए जल्द से जल्द।' सिंगर की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इन पर कमेंट कर सब उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। अबतक इसे सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    आपको बता दें कि में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'खढ़ तैनू मैं दस्सा' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। गाने में नेहा और रोहन की क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग 'खढ़ तैनू मैं दस्सा' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस पोस्टर में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रति सिंह के साथ नजर आईं थीं। पोस्टर में नेहा क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट पहने तो वहीं रोहनप्रीत सिंह कलर फुल प्रिंटेड शर्ट और ऑरेंज कलर के ट्राउजर में नजर आए थे।