Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं नेहा धूपिया, बेटे को प्यार से गोद में थामे आईं नज़र

    नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अब नेहा हॉस्पिटल से भी डिस्चार्ज हो गई हैं। अंगद और नेहा के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक्ट्रेस ने बेटे को गोदी में थामा हुआ है।

    By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Fri, 08 Oct 2021 10:08 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit - Viral Bhayani Insta Account

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अब नेहा हॉस्पिटल से भी डिस्चार्ज हो गई हैं। हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए अंगद और नेहा के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक्ट्रेस ने बेटे को गोदी में थामा हुआ है और अंगद बेटी का साथ दिख रहे हैं। नेहा और अंगद को गुरुवार को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो में दिख रहा है कि नेहा और अंगद साथ में हॉस्पिटल से बाहर आ रहे हैं। इस दौरान बेटे नेहा की गोद में हैं और मेहर पापा की गोदी में। हालांकि एक्ट्रेस ने बेटे को पूरी तरह से कवर कर रखा है, उसका चेहरा नज़र नहीं आ रहा है। वीडियो में अंगद एक बार फिर पिता बनने की खुशी में पैपराज़ी को मिठाई बांटते भी दिख रहे हैं। देखें वीडियो।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

    आपको बता दें कि नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने 3 अक्टूबर को फैंस के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की थी कि वो और नेहा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है हालांकि उनके बेटे की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है। फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर करते हुए अंगद ने लिखा था, 'सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर नए मेहमान को 'बेबी' कहने लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करे @nehadhupia इस यात्रा के माध्यम से ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।'

    दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद नेहा और अंगद काफी खुश हैं और अपनी खुशी वो सोशल मीडिया के जरिए ज़ाहिर कर रहे हैं। हाल ही में अंगद ने नेहा के साथ डिलवरी से पहले की भी कुछ फोटोज़ शेयर की थीं जिनमें वो उन्हें प्यार करते नज़र आ रहे थे।