विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे नेहा धूपिया और अंगद बेदी, निभाएंगे ये किरदार

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 02 Feb 2023 05:56 PM (IST)

Neha Dhupia And Angad Bedi नेहा और अंगद जल्द एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस ...और पढ़ें

Angad Bedi, Neha Dhupia, Angad Bedi and Neha Dhupia upcoming film , Chetan Bhagat
Angad Bedi, Neha Dhupia, Angad Bedi and Neha Dhupia upcoming film , Chetan Bhagat

 नई दिल्ली, जेएनएन। Neha Dhupia And Angad Bedi: बॉलीवुड के पावर कपल नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच नेहा और अंगद से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि नेह धूपिया और अंगद बेदी जल्द एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

शादी के बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे नेहा और अंगद

खबरों की माने तो नेहा और अंगद की अपकमिंग मूवी को चेतन भगत ने लिखा है। ये फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा होगी। इस कपल ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। कहा जा रहा है कि यह एक मजेदार कहानी है जो एक जोड़े और उनके रिश्ते पर आधारित है जो कोविड लॉकडाउन के दौरान एक साथ रह रहे हैं।

अंगद राघवन राव का किरदार निभाएंगे और नेहा उनकी पत्नी सावी की भूमिका निभाएंगी।  इस कपल ने बेहद कम दिनों में शूटिंग को पूरा किया है। शूटिंग के साथ-साथ दोनों ने अपने  बच्चों को भी पूरा वक्त दिया है। ये कपल शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म रिलीज कब होगी इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

'रंगीले' में साथ नजर आ चुके हैं दोनों

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहली बार पंजाबी फिल्म 'रंगीले' में नजर आए थे। जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म 'उंगली' के लिए साथ आए थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'अ थर्सडे' में नजर आई थी। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नेहा धूपिया के साथ यामी गौतम और अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी नजर आए थे। 

पांच साल पहले रचाई थी गुपचुप शादी

इस कपल ने 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। आज दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। 


यह भी पढ़ें- Pooja Hegde की भाई की शादी में पहुंचे सलमान खान, परिवार के साथ कराया फोटो सेशन

यह भी पढ़ें- Video: निकाह के बाद राखी सावंत ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली- आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया