Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतू यादव ने अपने पिया से कहा, 'बह जाता आंखी से कजरवा', अदाओं से दर्शकों का चैन लूट रही हैं बबिता बन्दना

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 18 May 2023 11:53 PM (IST)

    Latest Bhojpuri Song बबिता बन्दना और नीतू यादव का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग बह जाता आंखी से कजरवा सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को इंटरनेट पर दर्शकों का भरपूर प्यार और अटेंशन मिल रहा है।

    Hero Image
    Neetu Yadav, Babita Bandana, latest bhojpuri song, Aankhi Se Kajarwa

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री में आजकल खूबसूरत अभिनेत्री नीतू यादव के चर्चे हो रहे हैं। इस समय नीतू यादव इंडस्ट्री का हॉट टॉपिक बानी हुई हैं, क्योंकि उनके सभी गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। इन दिनों अदाकारा के खूबसूरती और एक्सप्रेशन के खूब चर्चे हो रहे हैं। उनका डांस और एक्सप्रेशन इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोर रहे हैं। यही कारण है कि नीतू का कोई भी गाना आते ही लाखो व्यू मिल जाते हैं। दर्शक इनके गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धमाल मचा रहा है नीतू यादव का ये गीत

    इसी कड़ी में नीतू यादव का एक और गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है 'बह जाता आंखी से कजरवा', वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से नीतू यादव और सिंगर बबिता बन्दना का नया गाना 'बह जाता आंखी से कजरवा' रिलीज किया गया है, जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार और अटेंशन मिला रहा है। यूट्यूब पर गाना जारी होने के बाद लाखो व्यू मिलने लगे हैं। इस गाने को बबिता बंदना ने अपनी खास शैली में गाया है। गाने में नीतू यादव ने अपनी गजब की परफॉर्मस दी है, जिससे गाने में चार चांद लग गए हैं।

    'बह जाता आंखी से कजरवा' हुआ रिलीज

    गाने में नीतू यादव अपने ऑनस्क्रीन पिया को रोकने की कोशिश कर रही है, जो कही जाने के लिए अपना बैग उठा के जा रहे है। उनकी को नीतू समझने की कोशिश में कहती है कि अभी छूटल ना हीं मेंहदी की लाली बलम... देखा कुकेहेला कनवा की बाली बलम... बिंदिया देले ओ राहनवा समझाई कैसे बलम...सुनो पिया दहके जियारवा बह जाता आंखी से कजरवा...हम तोहरे खातिर कइनी सब शृंगारवा...बह जाता आंखी से कजरवा...।

    एक्सप्रेशन ने लूटा दर्शकों का दिल

    गाने में नीतू के एक्सप्रेशन कमाल के नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को दीवाना बना रही है। गांव के परिवेश वाली लोकेशन इस गाने की खूबसूरती को और बढ़ा दे रही है। गाने में बबिता बंदना की आवाज का जादू भी दर्शकों पर खूब चल रहा है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है।

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'बह जाता आंखी से कजरवा' को सिंगर बबिता बंदना ने गाया है। गाने के लिरिक्स पंडित दुर्गेश ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है और इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। इस गाने के कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। कॉस्ट्यूम बादशाह खान की है, जबकि एडिट दीपक पंडित, डीआई रोहित सिंह ने किया है।