नीतू कपूर का डांस वीडियो हुआ वायरल, 63 की उम्र में एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देख फैंस ने कही ये बात
अभिनेत्री नीतू कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू ग्रुप परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। नीतू अपने लेडी गैंग के साथ सिंगर मीका सिंह और पायल देव के गाने सावन में लग गई आग पर डांस कर रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर की मां और बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी अपने बच्चों के साथ तो कभी अपने दोस्तों के साथ वीडियों बनाती हैं और शेयर करती हैं। सोमवार को भी एक्ट्रेस ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे स्टेज पर मगन होकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं और उनका यह बिंदास अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
अभिनेत्री नीतू कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू ग्रुप परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। नीतू अपने लेडी गैंग के साथ सिंगर मीका सिंह और पायल देव के गाने 'सावन में लग गई आग' पर डांस कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक पैंट और ब्लैक टॉप पहना है। जिसे उन्होंने ऊपर से पर्पल कलर के शिमरी लॉग जैकेट के साथ पेयर अप किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, 'खूबसूरत मजेदार शादी। नीतू कपूर को 63 साल की उम्र में इस तरह एनर्जी के साथ डांस करते और एंजॉय करते हुए देखकर उनके फैंस को काफी अच्छा लगा और उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की।
View this post on Instagram
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नीतू जी आप डांसिंग में हमेशा से नंबर वन हैं...ब्यूटिफुल लेडी, कूल।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'उम्र एक ऐसी चीज है जिसे कोई नियंत्रित नहीं कर सकता है। नीतू सिंह कपूर बॉलीवुड में सबसे सुंदर व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानता हूं। आपको सलाम नीतू जी।'
नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म में 'जुग जुग जियो' शामिल है। जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ दिनों पहलें ही में खत्म की है। फिल्म 'जुग जुग जियो' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं राज मेहता फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओ में नजर आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।