Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतू कपूर ने मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद, देखें तस्वीर

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sat, 22 Jan 2022 12:40 PM (IST)

    दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्सों में से एक हैं। अब शनिवार को अपनी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेत्री ने अपने साथ बीताए हुए पलों को याद करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

    Hero Image
    Neetu Kapoor remembers late husband Rishi Kapoor on marriage anniversary.

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्सों में से एक हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें व पोस्ट शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं। अब शनिवार को अपनी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेत्री ने अपने साथ बीताए हुए पलों को याद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तस्वीरों को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों को देखकर मालूम होता है कि ये किसी शो के दौरान की है। इन तस्वीरों दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर हाथ पकड़कर हंसती हुई दिख रही हैं।

    रिद्धिमा ने किया कमेंट

    फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, यादो के लिए। नीतू द्वारा शेयर इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर ने फोटोज पर रेड हार्ट इमोजी कमेंट की है। वहीं रिद्धिमा कपूर ने भी माता-पिता की एनिवर्सरी के खास मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, जिसमें नीतू ऋषि कपूर को हग करती हुई दिख रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक दूसरे के लंबे वक्त तक डेट करने के बाद 22 जनवरी, 1980 में शादी रचा ली। वहीं उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वो और ऋषि कपूर शादी के दौरान बेहोश हो गई थी। क्योंकि उनका लंहगा बहुत भारी था और उनको कैरी करना बहुत ही मुश्किल हो रहा था। वहीं दिवंगत अभिनेता भीड़ के चलते बेहोश हो गए थे।

    Neetu

    कई फिल्मों में साथ किया काम

    बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अपने फिल्म करियर में कई फिल्मों में साथ में काम किया। उन्होंने पहली जहरीला इंसान में काम किया। इसके बाद उन्होंने रफू चक्कर, दूसरा आदमी, अमर अकबर एंथोनी और कभी कभी जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। वहीं साल 2020 में अप्रैल के महीने में लंबी बीमारी के जूझते हुए ऋषि कपूर का निधन हो गया।