विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nayyi Navelli X Review: 'डायन भाभी' से डर गए दर्शक या आ गई उबासी? Yami Gautam की मूवी पर लोगों ने सुनाया फैसला

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:24 PM (IST)

डायन भाभी बनकर यामी गौतम सिनेमाघरों में आ चुकी हैं। उनकी फिल्म नई नवेली पर क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने ...और पढ़ें

नई नवेली पर दर्शकों ने सुनाया फैसला/फोटो-इंस्टाग्राम

नई नवेली पर दर्शकों ने सुनाया फैसला/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. यामी गौतम की नई नवेली पर आया दर्शकों का फैसला 

  2. फिल्म में यामी की एक्टिंग और कॉमेडी को सराहा गया

  3. बॉक्स ऑफिस पर 3 बड़ी फिल्मों से होगा पंगा 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली (Nayyi Navelli Movie) सिनेमाघरों में दर्शकों के हवाले हो चुकी है। यामी की इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट फैंस के अंदर तब से है, जब से मूवी का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया है।

निर्देशक बालाजी मोहन ने 'नई नवेली' में माइथोलॉजी, कॉमेडी और मिस्ट्री के साथ-साथ कई ऐसे एलिमेंट डाले जो दर्शकों को थिएटर्स तक खींच तो लाए, लेकिन क्या ट्रेलर की तरह ही सिनेमाघरों में भी दर्शकों को ये फिल्म एंटरटेनिंग लगी या नहीं, इस पर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है।

दर्शकों ने किया नई नवेली का रिव्यू

यामी गौतम की नई नवेली को समीक्षको से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिला है। हालांकि, दर्शकों का भी थोड़ा उनसे मिलता-जुलता है। डायन भाभी के रूप में एक्ट्रेस की एक्टिंग तो बहुत पसंद आई ही, लेकिन कहानी को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों को तो नई नवेली की तुलना श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री से भी कर दी है।

फिल्म देखकर आए एक दर्शक ने मूवी पर राय देते हुए लिखा, "शानदार और अद्भुत। यह बेस्ट हॉरर कॉमेडी पैक्ड मिक्सचर है। 2026 की सबसे बेस्ट फिल्म है। इसमें फन है, कई सीन्स पर हंसी भी आती है। मूवी के गाने बहुत ही अच्छे हैं। कास्टिंग और परफॉर्मेंस भी शानदार है। यामी गौतम आप इंडियन सिनेमा की वन ऑफ द फाइनेस्ट एक्ट्रेस हैं।

Screenshot 2026-10-16 141620

नई नवेली के एक्शन सीक्वेंस को बताया बेढंगा

फिल्म देखकर आए दूसरे यूजर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, "नई नवेली देखना बहुत ही मुश्किल है। कॉमेडी का ज्यादा भार अनुराग ठाकुर ने उठाया है, लेकिन धार्मिक प्रतीको का समावेश मूवी में बहुत ही गलत तरीके से दिखाया गया है। एक्शन सीक्वेंस बहुत ही बेढंगे हैं। कहानी को बहुत भगाकर आगे बढ़ाया है। यामी गौतम का काम अच्छा है, लेकिन कहानी वीक है।"

Screenshot 2026-10-16 135831

एक अन्य यूजर ने लिखा, "फिल्म कुछ कमियों के बावजूद एंटरटेन करती है। यामी गौतम का परफॉर्मेंस शानदार है। अनुराग ठाकुर ने भी अच्छा काम किया है। पहला हाफ मजेदार है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी कमजोर पड़ती है।"

Screenshot 2026-10-16 135858

'ये डायन भाभी एंटरटेनिंग है'

नई नवेली के बारे में बात करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये डायन भाभी काफी एंटरटेनिंग हैं। नई नवेली में हॉरर भी है और देसी एंटरटेनमेंट भी है। डायन भाभी इस पूरी फिल्म का सबसे फन एलिमेंट है।"

Screenshot 2026-10-16 140053

फिल्म नई नवेली में दर्शकों को यामी गौतम और अनुराग ठाकुर की परफॉर्मेंस तो पसंद आई, लेकिन अब ये फिल्म जेलर 2, रणबाली और दृश्यम 3 के सामने कितने करोड़ की ओपनिंग लेती है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- 'बहुत बड़ी बात है,' Yami Gautam ने खोला राज; दशहरा पर क्यों रिलीज हो रही है 'नयी नवेली'?

यह भी पढ़ें- यामी गौतम ने लिया 'रामलला' का आशीर्वाद, Nayyi Navelli की रिलीज से पहले अयोध्या में किए राम मंदिर के दर्शन