Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Sports Day 2020 Celebration: गोल्ड, मैरी कॉम, भाग मिल्खा भाग जैसी टॉप 5 स्पोर्ट्स फिल्में, आपको कर देंगी रोमांचित

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 29 Aug 2020 05:37 PM (IST)

    National Sports Day 2020 Celebration राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 इस बार 29 अगस्त को इतिहास में पहली बार वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे।

    National Sports Day 2020 Celebration: गोल्ड, मैरी कॉम, भाग मिल्खा भाग जैसी टॉप 5 स्पोर्ट्स फिल्में, आपको कर देंगी रोमांचित

    नई दिल्ली, जेएनएनl हर साल 29 अगस्त को भारत राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सम्मानित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन को सभी के जीवन में खेल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। भारत के राष्ट्रपति, इसी दिन, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों की घोषणा करते है और प्रमुख खेल हस्तियों को सम्मानित करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 इस बार 29 अगस्त को इतिहास में पहली बार वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। बिना किसी संदेह के हमारे खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है और वे अपनी अनुकरणीय प्रतिभा से हमें स्तब्ध करते हैं। उनकी प्रतिभा ऐसी है कि फिल्में उनके नाम पर उनके काम को एक श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई जाती हैं।

    इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर हमने उन फिल्मों की एक सूची तैयार की है, जिन्हें हम इस अवसर पर देख सकते हैl

    1.  गोल्ड

    गोल्ड: द ड्रीम दैट यूनाइटेड ऑवर नेशन 2018 की हिंदी में बनी ऐतिहासिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म हैl इसे रीमा कागती ने लिखा और निर्देशित किया थाl यह 1948 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत द्वारा पहली बार हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने पर आधारित हैl इसमें अक्षय कुमार ने तपन दास की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, कुणाल कपूर, सनी कौशल और निकिता दत्ता ने अहम भूमिका निभाई है।

    2. मैरी कॉम

    फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम नामक मुक्केबाज की भूमिका निभाई हैं। मैरीकॉम में 2008 में उनके विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चैम्पियन बनने की यात्रा को दर्शाया गया है। यह 2014 की हिंदी भाषा में बनी फिल्म है, जिसे ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित किया गया था।

    3. पान सिंह तोमर

    पान सिंह तोमर 2012 में आई हिंदी फिल्म हैl यह एक नामचीन एथलीट की कहानी है, जो भारतीय सेना में एक सिपाही था और भारतीय राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता था, लेकिन सिस्टम के खिलाफ विद्रोही बनने के लिए मजबूर हो जाता है। फिल्म में माही गिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    4. भाग मिल्खा भाग

    भाग मिल्खा भाग प्रसून जोशी द्वारा लिखित और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। कहानी मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है, जो एक भारतीय एथलीट है, जो एक राष्ट्रीय चैंपियन और एक ओलंपियन है।

    5. चक दे! इंडिया

    चक दे! इंडिया शिमित अमीन द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 2007 की एक हिंदी स्पोर्ट्स फिल्म हैl यह भारतीय महिला हॉकी टीम की एक काल्पनिक कहानी के बारे में है, जो 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में टीम की जीत से प्रेरित थी। फिल्म में शाहरुख खान ने अहम भूमिका निभाई है।

    comedy show banner