Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Film Awards 2019: आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, कीर्ति सुरेश बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें- पूरी लिस्ट

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Fri, 09 Aug 2019 04:28 PM (IST)

    National Film Awards 2019 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। इस बार बॉलीवुड फिल्मों में अंधाधुन पद्मावत उरी पेडमैन ने बाजी मारी है।

    Hero Image
    National Film Awards 2019: आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, कीर्ति सुरेश बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें- पूरी लिस्ट

    नई दिल्ली, जेएनएन। National Film Awards 2019 LIVE Updates: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है।  इस बार बॉलीवुड फिल्मों में अंधाधुन, पद्मावत, उरी, पैडमैन ने बाजी मारी है। वहीं आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन और विक्की कौशल को उरी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (साझा) के लिए चुना गया है। अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं उत्तराखंड को फ्रैंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। वहीं पद्मावत के घूमर गाने के लिए ज्योति को बेस्ट कॉरियोग्राफर के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं इस बार खरवस को बेस्ट शॉर्ट फीचर फिल्म, स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस को बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म, अनंत विजय को बेस्ट क्रिटिक (हिंदी) का अवॉर्ड मिला है। 

    National Film Awards 2019 List:
    सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- अंधाधुन
    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (साझा)- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन), विक्की कौशल (उरी)
    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- कीर्ति सुरेश
    सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक- आदित्य धर (उरी)
    बेस्ट कॉरियोग्राफर- ज्योति (घूमर, पद्मावत)
    सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- संजय लीला भंसाली
    बेस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेट- उत्तराखंड

    Best Films:
    बेस्ट शॉर्ट फीचर फिल्म- खरवस
    बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू- पेडमैन
    बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस
    बेस्ट फिल्म क्रिटिक (हिंदी)- अनंत विजय
    बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा
    बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
    सर्वश्रेष्ठ गारो फिल्म- अन्ना
    सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- बरम
    सर्वश्रेष्ठ उर्दू फिल्म- हामिद
    सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म- एक जे छिलो राजा
    सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म- सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया
    सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म- महांती

    बता दें कि इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान लोकसभा चुनावों की वजह से देरी से किया गया है। पहले पुरस्कारों का ऐलान मार्च-अप्रैल में हो जाता था और फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 3 मई को किया जाता था, लेकिन इस बार यह परंपरा से अलग हुआ है। 

     

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप