Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दैनिक जागरण' के अनंत विजय को मिला Best Critic का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 09 Aug 2019 05:05 PM (IST)

    अनंत विजय दैनिक जागरण में एसोशिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। प्रिंट और टीवी पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले अनंत सिनेमा साहित्य और कला जगत में विशेष रुचि रखते हैं।

    'दैनिक जागरण' के अनंत विजय को मिला Best Critic का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

    नई दिल्ली, जेएनएन। गुरुवार को 66वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (66th National Film Awards) का एलान हो गया। दैनिक जागरण (Dainik Jagran) के वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय (Anant Vijay) को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म क्रिटिक (हिंदी) अवॉर्ड (Best Critic Hindi) के लिए चुना गया है। पत्रकारिता की दुनिया में अनंत विजय एक जाना-पहचाना नाम हैं और दो दशक से अधिक का अनुभव समेटे हुए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनंत विजय दैनिक जागरण में एसोशिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। प्रिंट और टीवी पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले अनंत सिनेमा, साहित्य और कला जगत में विशेष रुचि रखते हैं। 'मार्क्सवाद का अर्द्धसत्य' शीर्षक से आयी उनकी किताब काफ़ी चर्चित रही। अनंज विजय सरोकारी पत्रकार रहे हैं, जिनकी पत्रकारिता आम लोगों से जुड़ी रही है। जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों को वो गंभीरता से उठाते रहे हैं। अनंत मूल रूप से बिहार के जमालपुर से हैं और भागलपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की। मार्क्सवाद का अर्द्धसत्य से पहले उनकी प्रसंगवश, कोलाहल कलह में, मेरे पात्र रचनाएं प्रकाशित हो चुकी थीं। 

    बता दें कि लोक सभा चुनाव की वजह से राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान इस बार थोड़ी देर से हुआ है। श्रीराम राघवन की अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया है, जबकि आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल (उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए आदित्य धर के नाम का एलान किया गया। उन्होंने उरी का निर्देशन किया था।

    इनके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, बेस्ट कोरियोग्राफर- ज्योति (घूमर, पद्मावत), सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली और बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट उत्तराखंड को चुना गया। अक्षय कुमार की पैडमैन को बेस्ट फ़िल्म ऑन सोशल इश्यूज चुना गया है।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप