Move to Jagran APP

मशहूर मराठी अभिनेता वीरा साथीदार का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

मशहूर मराठी अभिनेता और एक्टिविस्ट वीरा साथीदार का निधन हो गया। वीरा साथीदार बीते दिनों कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। लेकिन कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण वीरा साथीदार का निधन हो गया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 05:57 PM (IST)
मशहूर मराठी अभिनेता वीरा साथीदार का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
मराठी अभिनेता वीरा साथीदार का निधन, फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर मराठी फिल्मों के अभिनेता और एक्टिविस्ट वीरा साथीदार का निधन हो गया। वीरा साथीदार बीते दिनों कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। लेकिन कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण वीरा का निधन हो गया। उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार सुबह करीब 3 बजे उन्होंने 62 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

वीरा साथीदार की देहांत की पुष्टि फिल्म 'कोर्ट' के निर्देशक चैतन्य तम्हाने ने की है। चैतन्य तम्हाने ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'ये सच है। तकरीबन सुबह के 3 बजे उनका देहांत हुआ है। वो कोविड19 पॉजिटिव आए थे और वेंटिलेटर पर थे। ये बहुत दुखद खबर है। मुझे तो अब तक विश्वास नहीं हो रहा है।'

बता दें कि वीरा साथीदार साल 2014 में आई मराठी फिल्म 'कोर्ट' के लिए पहचाने जाते थे। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उनकी इस फिल्म को साल 2016 में भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। फिल्म में वीरा साथीदार ने एक लेखक कम आंदोलनकारी गायक नारायण कांबले का किरदार निभाया था। जिनके ऊपर अपने संगीत से मैनहोल वर्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लग जाता है। फिल्म के जरिए देश की लचर हो चुकी न्यायप्रणाली को दिखाया गया था।

वीरा साथीदार का जन्म 1960 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वीरा साथीदार के परिवार की आर्थिक स्थिति बिलकुल भी ठक नहीं थी। वीरा की रुचि बचपन से ही कला के क्षेत्र में थी। वे शुरुआत से ही पेंटिंग, मूर्तीकला, कविता लेखन, अभिनय में निपुण थे। 2014 में आई साथीदार की फिल्म को लोगों की खूब सराहना मिली। लेकिन इससे उनकी आर्थिक स्थिति में कोई फर्क नहीं आया। उन्हें इस फिल्म से ख्याति तो मिली लेकिन काम नहीं मिल सका।

साल 2019 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें इस बात का कोई गम नहीं है कि 'कोर्ट' फिल्म के बाद भी उनकी परेशानियां जस की तस हैं। बहुत से लोग हैं जो उनसे भी ज्यादा परेशानी में जीवन गुजारते हैं। मैं तो फिर भी फ्रीलांस राइटिंग और थोड़ा बहुत एक्टिंग का कम करके दिन गुजार लेता हूं।

भोजपुरी स्टार निरहुआ हुए कोरोना पॉजिटिव, फिल्म की शूटिंग रोकी गई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.