45 मिनट तक दिया CPR, नहीं संभली हालत...Nana Patekar के निधन के मामले में मेडिको-लीगल केस रजिस्टर
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 बजे उनके गोवा स्थित घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।
-1791426304020_m.webp)
नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में निधन
HighLights
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन
गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई मौत
मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर सुबह 5:20 बजे उनके घर पर निधन होगा। उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।
45 मिनट तक दिया गया सीपीआर
एनआई से मिली जानकारी के अनुसार करीब 45 मिनट तक सीपीआर (CPR) देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में मेडिको-लीगल केस ( MLC) दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम का इंतजार किया जाएगा।
-1791426901008.webp)
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। लगातार 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद उनकी हालत नहीं संभली और उनकी मौत हो गई।
एक बेहतरीन निर्माता और निर्देशक भी रहे
नाना पाटेकर को हिंदी और मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे।
Veteran actor Nana Patekar passed away at 5:20 AM today after suffering a severe cardiac arrest at his residence. Despite 45 minutes of continuous CPR, he could not be revived. A medico-legal case (MLC) has been registered, and a post-mortem will be conducted: Dr. Shekhar Salkar, Chief of Oncology Department, Manipal Hospital
— ANI (@ANI) October 8, 2026
इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित
नाना पाटेकर को अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनका निधन ऐसे समय में हुआ है जब वे सार्वजनिक जीवन और फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों खासकर महाराष्ट्र में किसानों की मदद करने वाली पहलों से भी जुड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे बेहोश
