विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दोनों बहुत करीब...' Agni Shakshi के सेट पर नाना पाटेकर- मनीषा कोइराला के बीच चल रहा था रोमांस, राइटर का खुलासा

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:00 PM (IST)

रणबीर पुष्प ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के 'अग्नि साक्षी' के सेट पर पनपते रोमांस का खुलासा किया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर स्क्रीन राइटर, उपन्यासकार, अभिनेता और फिल्म निर्देशक रणबीर पुष्प (Ranbir Pushp) ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) की लव लाइफ को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने अग्नि साक्षी के सेट पर उनके पनपते रोमांस को लेकर चर्चा की।

स्क्रीन पर नजर आती थी केमिस्ट्री

रणबीर पुष्प ने बताया कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला उस दौरान प्यार में थे। रणबीर पुष्प ने कहा,'हां ये हुआ है, अब इसको रोमांस कहे या दोस्ती, ये तो भगवान जाने। लेकिन दोनों करीब थे। आपस में समझ थी। सीन में चर्चा करके करते थे और परफॉर्मेंस स्क्रीन पर नजर आती थी।'

Nana (1)

सिद्धार्थ कनन ने आगे पूछा- दोस्ती गहरी थी? इस पर रणबीर पुष्प ने कहा बिल्कुल थी। सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा कि क्या उन्हें कभी ऐसा लगा कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के बीच की केमिस्ट्री दोस्ती से कहीं अधिक थी

राइटर को दिखा दोनों के बीच प्यार?

रणबीर पुष्प ने कहा,'नहीं, कभी नहीं। मैंने उस तारीक से कभी सोचा नहीं। दोस्ती और समझ थी। और सीन पर चर्चा करते थे। इसे ज्यादा ख्याल भी नहीं आया मुझसे कभी। बाद में सुनने में आई, पेपर्स में ये बातें आईं, पढ़ने को भी मिला, पर मैंने कभी ऑब्जर्व नहीं किया। मेरी सीन से ज्यादा मतलब होता था। आए काम किया सीन हो गया, बस।'

साल 1996 में बनी इस फिल्म का निर्देशन पार्थो घोष ने किया था। कहानी सूरज कपूर (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी शिवंगी (मनीषा कोइराला) से होती है। शिवांगी का पास्ट बहुत रहस्मय है। कहानी में तब हंगामा मच जाता है जब एक जुनूनी और हिंसक व्यक्ति, विश्वनाथ (नाना पाटेकर), सामने आता है और दावा करता है कि शिवंगी वास्तव में उसकी लापता पत्नी है।

यह भी पढ़ें- 33 सालों से रक्षाबंधन पर कालजयी बना हुआ है पुराना गाना, Sadhana Sargam की सुरीली आवाज में है अमर

यह भी पढ़ें- 'उदय-मजनू' की जोड़ी में फिर लौटेगी वही मस्ती! Anil Kapoor और नाना पाटेकर इस नई कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर