विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

33 सालों से रक्षाबंधन पर कालजयी बना हुआ है पुराना गाना, Sadhana Sargam की सुरीली आवाज में है अमर

Published: Tue, 25 Aug 2026 11:01 PM (IST)

साधना सरगम ने 33 साल पहले रक्षाबंधन पर एक ऐसा गीत गाया था, जो पिछले 33 सालों से हर भाई-बहन ...और पढ़ें

33 सालों से सभी की जुबान पर है राखी का ये गीत/ फोटो- Instagram

33 सालों से सभी की जुबान पर है राखी का ये गीत/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 33 साल से भाई-बहनों का पसंदीदा बना हुआ है ये कल्ट गीत 

  2. साधना सरगम की आवाज में इतने सालों में बना कालजयी 

  3. दिल में प्यार और आंखों को नम कर देता है ये गीत 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही रक्षाबंधन आने वाला है और भाई-बहनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां कुछ भाई-बहन इस मौके पर इकट्ठा होकर इस खास त्यौहार को सेलिब्रेट करेंगे, तो वहीं कुछ दूर होकर भी भाई की कलाई को सूनी नहीं रहने देंगे। अब जहां फेस्टिवल की बात हो और वहां बॉलीवुड के गानों का स्वाद न हो, ऐसा कैसे हो सकता है।

हम आपको आज 33 साल पुराने उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे सुनने के बाद सभी भाई-बहन काफी इमोशनल हो जाते हैं। पिछले कई सालों से यह रक्षाबंधन का एंथम बना हुआ है।

33 सालों में 'रक्षाबंधन' पर बहनों ने गाया होगा ये गाना

'रक्षाबंधन' के मौके पर जिस गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 33 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' का है, जिसमें नाना पाटेकर, राज कुमार, हरीश जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'तिरंगा' का 1993 में रिलीज हुआ गाना 'इसे समझो न रेशम का तार भैया, मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया।' उस दौर में काफी पॉपुलर हुआ था। हर रक्षाबंधन के मौके पर यह गीत बजता ही बजता था।

भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाते इस गाने को जहां साधना सरगम ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था, तो वही इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था। गाने के खूबसूरत लिरिक्स संतोष आनंद ने लिखे थे।

Screenshot 2026-08-25 225424

हिंदी और मराठी अभिनेत्री पर फिल्माया गया था गाना

साधना सरगम की आवाज में गाए इस गीत में वर्षा उसगांवकर नजर आई थीं,जो फिल्म में संजय चौहान का किरदार अदा करने वाले हरीश को राखी बांधती हैं। वह अपने भाइयों को राखी का मतलब समझाते हुए काफी इमोशनल हो जाती हैं। गाने में भाई-बहनों के बीच का प्यार और नोक-झोंक को बड़ी ही खूबसूरती से मेकर्स ने इस गीत में उतारा है। गाने के दृश्यों में दिखाया गया है कि राखी सिर्फ पैसों या तोहफों का लेन-देन नहीं है, बल्कि यह एक निस्वार्थ प्यार का धागा है।

 Video Credit- Shemaroo Filmi Gaane

फिल्म 'तिरंगा' की बात करें तो यह साल 1993 में रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में से एक है, जिसके निर्देशन की कमान मेहुल कुमार ने संभाली थी। फिल्म में नाना पाटेकर, राज कुमार के अलावा ममता कुलकर्णी, मनोहर सिंह, सुरेश ओबेरॉय, आलोक नाथ, दीपक शिरके जैसे एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- Sridevi के साथ शाह रुख का सुपरहिट गाना, Alka Yagnik और विनोद राठौर ने दी आवाज; 30 साल बाद भी बना है यादगार

यह भी पढ़ें- इस 700 साल पुरानी कविता से बना था मिथुन दा का 41 साल पुराना गाना, एक सुल्तान के दरबार से जुड़ा है इतिहास